1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, सामने आ गई कीमत

कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, सामने आ गई कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 16, 2026 04:40 pm IST,  Updated : Mar 16, 2026 04:40 pm IST

Vivo कल यानी 17 मार्च को भारत में 7,200mAh की दमदार बैटरी वाला फोन लॉन्च करने वाला है। वीवो का यह फोन बड़ी बैटरी के साथ-साथ धांसू फीचर्स के साथ आएगा। फोन की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

Vivo T5x 5G- India TV Hindi
वीवो T5x 5जी Image Source : FLIPKART

Vivo T5x 5G कल यानी 17 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो ने अपने इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट कर दिया है। इस फोन में 7,200mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला फोन है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग मिलेगी। आइए, जानते हैं वीवो के इस फोन में क्या खास मिलने वाला है?

Vivo T5x 5G में क्या होगा खास?

वीवो ने Flipkart के जरिए कंफर्म किया है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। वीवो T सीरीज का यह पहला फोन होगा, जो 7000mAh या इससे ज्यादा बैटरी कैपेसिटी के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करेगा।

Vivo T5x के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसकेसाथ एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में पंच-होल कैमरा मिलेगा, जिसमें iPhone 15 की तरह ही डायनैमिक आईलैंड वाला डिस्प्ले डिजाइन मिलेगा। इसके अलावा फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी फीचर भी दिया जाएगा। इस फोन को दो कलर ऑप्शन- Star Silver और Cyber Green में पेश किया जाएगा।

कितनी होगी कीमत?

वीवो ने आधिकारिक तौर पर फोन के किसी भी स्पेशिफिकेशन की जानकारी शेयर नहीं की है। फोन के स्पेसिफिकेशन्स Vivo T4x के मुकाबले अपग्रेड किए जाएंगे। वीवो ने इसके पिछले मॉडल को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। Vivo T5x को 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।

Vivo का यह फोन पिछले दिनों लॉन्च हुए iQOO Z11x 5G का रीब्रांड वर्जन हो सकता है। वीवो के इस फोन को हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। iQOO Z11x 5G में 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 7200mAh की दमदार बैटरी और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - UIDAI का बड़ा कदम, आधार कार्ड होगा और भी सिक्योर, शुरू किया खास प्रोग्राम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक