1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला धांसू फोन, iPhone 17 जैसा है लुक

Vivo ने सस्ते में लॉन्च किया 200MP कैमरा वाला धांसू फोन, iPhone 17 जैसा है लुक

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 09, 2025 12:14 pm IST,  Updated : Oct 09, 2025 12:14 pm IST

Vivo V60e भारत में आखिरकार लॉन्च हो गया है। वीवो का यह 200MP कैमरा वाला फोन मिड बजट प्राइस में पेश हुआ है। इसका लुक काफी हद तक iPhone 17 की तरह है।

Vivo V60e- India TV Hindi
वीवो वी60ई Image Source : VIVO INDIA

Vivo ने 200MP कैमरा वाला सस्ता फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन देखने में iPhone 17 की तरह है। पिछले कई समय से इस फोन के बारे में लीक रिपोर्ट सामने आ रही थी। वीवो का यह फोन दमदार बैटरी और अन्य तगड़े फीचर्स से लैस है। Vivo V60 सीरीज का यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। जल्द ही इसकी बिक्री शुरू होगी।

Vivo V60e की कीमत

वीवो का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 31,999 रुपये और 33,999 रुपये है। यह फोन दो कलर ऑप्शन- एलीट पर्पल और नोबल गोल्ड में लॉन्च किया गया है। इसे वीवो के आधिकारिक स्टोरे के अलावा Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

Vivo V60e के फीचर्स

Vivo का यह फोन 6.77 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए डायमंड शील्ड ग्लास दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर के साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 200MP का मेन अल्ट्रा क्लियर कैमरा मिलेगा, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें 30x सुपर जूम का भी सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन के बैक में 8MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा। साथ ही, फोन के बैक में Aura Light दिया गया है।

Vivo V60e फीचर्स
डिस्प्ले 6.77 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7360 Turbo
स्टोरेज 12GB + 256GB
कैमरा 200MP + 8MP, 50MP
बैटरी 6,500mAh, 90W
OS Android 15 (FuntouchOS 15)

वीवो के इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता। कंपनी का दावा है कि यह इस फोन के साथ 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट ऑफर करेगी। इस फोन में IP68/IP69 रेटिंग दी गई है, जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी में भींगने से बचाएगा।

यह भी पढ़ें -

World Post Day: भारतीय पोस्ट के QR Card को कैसे करें डिकोड? जानें तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक