Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo V70 Elite, Vivo V70 भारत में लॉन्च, वीवो के प्रीमियम फोन में क्या है खास?

Vivo V70 Elite, Vivo V70 भारत में लॉन्च, वीवो के प्रीमियम फोन में क्या है खास?

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Feb 19, 2026 09:15 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 09:26 pm IST

Vivo V70 Elite और Vivo V70 5G भारत में लॉन्च हो गए हैं। वीवो के ये दोनों फोन देखने में एक जैसे हैं और लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें 12GB रैम, 6500mAh की बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo 70 Elite, Vivo V70- India TV Hindi
Image Source : VIVO INDIA वीवो वी70 एलीट

Vivo V70 Elite, Vivo V70 भारत में लॉन्च हो गए हैं। वीवो के ये दोनों प्रीमियम फोन V सीरीज के लेटेस्ट मॉडल हैं। इन दोनों फोन के बारे में पहले भी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। ये दोनों फोन 6,500mAh की दमदार बैटरी, Snapdragon चिपसेट और 50MP कैमरे के साथ आते हैं। इसके अलावा फोन में 12GB रैम का सपोर्ट दिया गया है। आइए, जानते हैं इन दोनों फोन की कीमत और मिलने वाले फीचर्स के बारे में...

Vivo V70 Elite, Vivo V70 की कीमत

Vivo V70 Elite को भारत में 51,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। वहीं, Vivo V70 को 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इन दोनों फोन की खरीद पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इन दोनों फोन की सेल 26 फरवरी को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और वीवो के आधिकारिक स्टोर पर आयोजित की जाएगी।

Vivo V70 Elite तीन कलर ऑप्शन Authentic Black, Passion Red और Sand Beige में आता है। वहीं, Vivo V70 को दो कलर ऑप्शन- Lemon Yellow और Passion Red में खरीदा जा सकता है।

  Vivo V70 Elite Vivo V70
8GB + 256GB 51,999 रुपये 45,999 रुपये
12GB + 256GB 56,999 रुपये 49,999 रुपये
12GB + 512GB 61,999 रुपये  

Vivo V70 Elite, Vivo V70 के फीचर्स

वीवो के ये दोनों फोन 6.59 इंच के VM9 AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन दोनों फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। ये फोन IP68 + IP69 रेटेड हैं। फोन में डुअल सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है और ये Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करते हैं। कंपनी फोन के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है।

Vivo V70 Elite में Qulacomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं, Vivo V70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इनमें LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो Vivo V70 सीरीज के इन दोनों फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इनमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा  फोन में 50MP का सुपरटेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। ये फोन 6,500mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

  Vivo V70 Elite Vivo V70
डिस्प्ले 6.59 इंच, 120Hz, AMOLED 6.59 इंच, 120Hz, AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4
स्टोरेज 12GB, 512GB 12GB, 256GB
बैटरी 6500mAh, 90W 6500mAh, 90W
कैमरा 50MP + 50MP + 8MP, 50MP 50MP + 50MP + 8MP, 50MP
OS Android 16, OriginOS 6 Android 16, OriginOS 6

यह भी पढ़ें - क्या आपके पास भी पोस्ट-ऑफिस से आया मैसेज? रहें सावधान, हो सकता है बड़ा फ्रॉड

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement