Vivo X300 और Vivo X300 Pro को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो के ये दोनों फोन हाल ही में चीनी बाजार में पेश किए गए हैं। भारत समेत ग्लोबल मार्केट में ये दोनों फोन अगले महीने पेश किए जा सकते हैं। भारत में लॉन्च से पहले फोन की कीमत लीक हो गई है। वीवो के ये दोनों फोन MediaTek के लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आते हैं। फोन में OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरे समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
लॉन्च से पहले कीमत लीक
Vivo X300 सीरीज को भारत में 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। चीनी बाजार में वीवो ने इसे CNY 4399 (लगभग 54,700 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। चीन में Vivo X300 Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। वहीं, इसका एक सैटलाइट कम्युनिकेशन एडिशन भी पेश किया गया है, जो 16GB RAM + 1TB में आता है।
Vivo X300 को 5 स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है। यह फोन 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आएगा। इसे Free Blue, Comfortable Purple, Pure Black और Lucky Colour कलर में खरीदे जा सकेंगे।
Vivo X300 सीरीज के फीचर्स
चीन में वीवो के ये दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किए गए हैं। Vivo X300 में 6.31 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, इसके प्रो मॉडल में 6.78 इंच का FHD+ 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
ये दोनों फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करते हैं। इनमें 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। ये दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करते हैं। X300 Pro में 6510mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, X300 में 6040mAh की बैटरी मिलेगी।
Vivo X300 सीरीज के दोनों फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 200MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इनमें 50MP का कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस फ्लैगशिप सीरीज में V3+ इमेज प्रोसेसिंग चिप दिया है।
यह भी पढ़ें -
65 इंच के LED Smart TV पर ऑफर की बारिश, आधी कीमत में लाएं घर