मई का पूरा महीना स्मार्टफोन लवर्स के लिए धमाकेदार रहने वाला है। इस महीने कई सारे बेहतरीन स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हुए जबकि कई स्मार्टफोन्स बाजार में आने के लिए तैयार हैं। अगर आप वीवो के फैंस हैं और एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। वीवो भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y200 Pro को पेश करने जा रहा है।
अगर आप भी Vivo Y200 Pro का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि यह स्मार्टफोन भारत में 21 मई को लॉन्च होगा। भारत में लॉन्च होने से ठीक एक दिन 20 मई को कंपनी चीन के बाजार में Vivo Y200 5G, Vivo Y200t 5G और Vivo Y200 GT 5G को लॉन्च करेगी।
Vivo Y200 Pro को कंपनी मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। इस फोन में यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट मिल सकता है जिसके साथ आप डेली रूटीन वर्क के साथ साथ नॉर्मल हैवी टास्क वाले काम भी कर सकते हैं। इसे कंपनी 21 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी।
लॉन्च से पहले कंपनी ने Vivo Y200 Pro का टीजर सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है। टीजर वीडियो से इसके डिजाइन का भी खुलासा हो गया है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन में यूजर्स को 50MP का दमदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसका डिस्प्ले पंच हो कैमरा डिजाइन के साथ आने वाला है। इसे कंपनी बाजार में 25000 रुपये प्राइस ब्रैकेट में पेश कर सकती है।
यह भी पढ़ें- पूरी तरह से खत्म हुआ Twitter का वजूद, मस्क ने वेबसाइट पर किया सबसे बड़ा बदलाव
संपादक की पसंद