Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, 200MP कैमरा, 12GB रैम समेत मिलेंगे धांसू फीचर्स

Vivo ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, 200MP कैमरा, 12GB रैम समेत मिलेंगे धांसू फीचर्स

Vivo Y500 Pro लॉन्च हो गया है। वीवो का यह फोन 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। वीवो का यह फोन पिछले साल आए Vivo Y400 Pro का अपग्रेड है।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Nov 11, 2025 10:46 am IST, Updated : Nov 11, 2025 10:46 am IST
Vivo Y500 Pro- India TV Hindi
Image Source : VIVO वीवो वाई500 प्रो

Vivo ने 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन लॉन्च किया है। Vivo Y सीरीज का यह फोन मिड बजट प्राइस में उतारा गया है। फोन के बैक में सर्कुलर रिंग डिजाइन वाला कैमरा है। यह फोन पिछले साल आए Vivo Y400 Pro का अपग्रेड है। Vivo Y500 Pro को फिलहाल चीनी बाजार में पेश किया गया है। जल्द ही इसे भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं वीवा के इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में..

Vivo Y500 Pro की कीमत

वीवो का यह फोन CNY 1799 यानी लगभग 22,000 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इस फोन को कंपनी ने चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसके अन्य तीनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 1999 (लगभग 25,000 रुपये), CNY 2299 (लगभग 28,000 रुपये) और CNY 2599 (लगभग 32,000 रुपये) है। इसे Auspicious Cloud, Light Green, Soft Powder और Titanium Black में पेश किया गया है।

Vivo Y500 Pro के फीचर्स

वीवो का यह फोन 6.67 इंच के 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक की है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

Vivo Y500 Pro के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलता है। वीवो का यह फोन IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

OnePlus 13 की कीमत धड़ाम, हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा 16GB रैम वाला तगड़ा फोन

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement