1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vodafone Idea यूजर्स को नए साल में 5G की सौगात, एक साथ कई शहरों में लॉन्च होगी सर्विस

Vodafone Idea यूजर्स को नए साल में 5G की सौगात, एक साथ कई शहरों में लॉन्च होगी सर्विस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 09, 2025 10:14 am IST,  Updated : Jan 09, 2025 10:14 am IST

Vodafone Idea के करोड़ों यूजर्स के लिए 5G का इंतजार नए साल में खत्म होने वाला है। कंपनी इस साल देश के कई शहरों में 5G सर्विस लॉन्च करने वाली है। पिछले साल कंपनी ने छोटे लेवल पर 5G सर्विस लॉन्च की थी।

Vi, Vodafone Idea 5G- India TV Hindi
वोडाफोन आइडिया 5जी Image Source : FILE

Airtel और  Jio के बाद Vi (Vodafone Idea) भी अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने वाला है। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने इसके लिए तैयारी कर ली है। कंपनी के CEO अक्षय मूंद्रा ने हाल ही में बताया है कि Vi फेज वाइज 5G सर्विस को देश के कई शहरों में लॉन्च करेगी। पिछले साल कंपनी ने 46,000 5G साइट्स जोड़े हैं। इस साल इसकी संख्यां बढ़ाकर 56,000 की जाएगी। वोडाफोन आइडिया ने देश के 17 टेलीकॉम सर्किल में पिछले साल की आखिर में छोटे लेवल पर 5G सर्विस लॉन्च की है।

TelecomTalk के मुताबिक, वोडाफोन-आइडिया के सीईओ अक्षय मूंद्रा ने कहा है कि हमने 5G की कैपेसिटी बढ़ाकर 56,000 कर दी है। वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को अब इंडोर में भी बेहतर कवरेज मिलने लगेगी। हमने इसके लिए इंडोर कवरेज प्लस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। 5G नेटवर्क डिप्लॉयमेंट के लिए वोडाफोन-आइडिया ने Ericsson, Nokia और Samsung के साथ साझेदारी की है। मार्च 2025 तक कंपनी हजारों नई साइट्स जोड़ने जा रही है। कंपनी का दावा है कि हर घंटे 100 नए मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं, ताकि यूजर्स को बेहतर कवरेज मिल सके।

5G सर्विस

5G के बारे में बताते हुए वोडाफोन आइडिया के सीईओ ने कहा है कि हम इसे फेजवाइज रोल आउट करने वाले हैं। कंपनी अगले दो से तीन साल के अंदर में देश के सभी प्रमुख शहरों में 5G सर्विस लॉन्च कर देगी। इसके लिए 50 हजार से लेकर 55 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए स्पैम डिटेक्शन सॉल्यूशन पेश किया है। यह AI सॉल्यूशन नेटवर्क लेवल पर ही फर्जी कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक कर देगा।

इन 17 जगहों पर शुरू हुई 5G सर्विस

पिछले साल  वोडाफोन-आइडिया की 5G सर्विस को देश के 17 लाइसेंस एरिया में लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह एक बहुत ही स्मॉल-स्केल लॉन्च है, लेकिन कंपनी के करोड़ों यूजर्स को जल्द 5G सर्विस मिलने की उम्मीद है। वोडाफोन-आइडिया ने मिड 3.5GHz स्पेक्ट्रम बैंड पर बेस्ड 5G सर्विस को 17 टेलीकॉम सर्किल में लॉन्च की है। ये है पूरी लिस्ट- 

  1. दिल्ली - ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2, इंडिया गेट, प्रगति मैदान
  2. मुंबई- वर्ली, मारोल अंधेरी ईस्ट
  3. कोलकाता- (सेक्टर-V, सॉल्ट लेक)
  4. तामिलनाडु - चेन्नई (पेरुनगुडी, नेसापाक्कम)
  5. कर्नाटक- बेंगलुरू (डेरी सर्कल)
  6. तेलंगाना - हैदराबाद (आइडा उपल, रंगा रेड्डी)
  7. गुजरात- अहमदाबाद (दिव्य भास्कर के पास, कॉर्पोरेट रोड, मकरबा, प्रह्लाद नगर)
  8. महाराष्ट्र- पुणे (शिवाजी नगर)
  9. यूपी ईस्ट - लखनऊ (विभूति खंड, गोमती नगर)
  10. राजस्थान - जयपुर (गैलेक्सी सिनेमा के पास, मानसरोवर इंडस्ट्रियल एरिया, RIICO)
  11. यूपी वेस्ट - आगरा (जेपी होटल के पास, फतेहाबाद रोड)
  12. बिहार- पटना (अनीशाबाद गोलंबर)
  13. मध्य प्रदेश - इंदौर (इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स, परदेशीपुरा)
  14. केरल- थ्रिक्काकाडा, काकानाड
  15. पश्चिम बंगाल - सिलीगुड़ी (सिटी प्लाजा सेवोक रोड)
  16. पंजाब- जालंधर (कोट कलां)
  17. हरियाणा- करनाल (HSIIDC, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर 3)

यह भी पढ़ें - Explainer: महाकुंभ या 'डिजिटल महाकुंभ'? तकनीक और संस्कृति का अद्भुत संगम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक