1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vodafone Idea ने लॉन्च किए 3 नए प्लान, 17 रुपये के छोटू रिचार्ज में मिलेगी 24 घंटे की वैलिडिटी

Vodafone Idea ने लॉन्च किए 3 नए प्लान, 17 रुपये के छोटू रिचार्ज में मिलेगी 24 घंटे की वैलिडिटी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 01, 2023 01:36 pm IST,  Updated : Jun 01, 2023 01:36 pm IST

वोडाफोन आइडिया ने 17 रुपये, 57 रुपये और 1,999 रुपये के तीन नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। कंपनी इन तीनों ही रिचार्ज प्लान्स में ग्राहकों को कई बड़े ऑफर्स दे रही है। यूजर्स को अनलिमिटेड नाइट डेटा भी दिया जा रहा है।

Vi,  Vodafone-Idea,  Vodafone-Idea new plan,  Vodafone-Idea cheapest prepaid plan,  voda,  vi max,  - India TV Hindi
वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को इन रिचार्ज प्लान्स में धमाकेदार ऑफर्स मिलते हैं। Image Source : फाइल फोटो

Vodafone-Idea launched new plan: टेलीकॉम इंडस्ट्री में वोडाफोन आइडिया 5G के मामले में- जियो और एयरटेल की तुलना में थोड़ा पीछे रह रह गई है। कंपनी अभी तक 5G सर्विस को लॉन्च नहीं कर पाई है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी लगातार नए नए प्लान्स जारी कर रही है। वीआई ने अब अपने यूजर्स के लिए 3 नए प्रीपीड रिचार्ज प्लान्स जारी किए हैं। कंपनी इन तीनों ही रिचार्ज प्लान्स में ग्राहकों को गजब के ऑफर्स दे रही है। 

वोडाफोन आइडिया ने 17 रुपये, 57 रुपये और 1,999 रुपये के तीन नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। 5G सर्विस शुरू न हो पाने की वजह से कस्टमर्स लगातार वीआई से दूसरी नेटवर्क में स्विच कर रहे थे ऐसे में ग्राहकों को रोकने के लिए वोडाफोन आइडिया ने अपने रिचार्ज प्लान्स में आधी रात से सुबह तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया है। आइए जानते हैं VI के 3 नए प्लान्स के बारे में। 

Vi का 17 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए 17 रुपये का छोटू रिचार्ज पैक लॉन्च किया है। यह 17 रुपये का रिचार्ज प्लान कई मायने में बहुत खास है। इसकी वैलिडिटी 24 घंटे रहेगी। इसमें आप रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। ध्यान रहे कि इस प्लान में आपको आउटगोइंग, SMS की सर्विस नहीं मिलेगी। 

VI का 57 का प्लान

वोडाफोन आइडिया का दूसरा नया प्लान 57 रुपये का है। इसमें यूजर्स को 7 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में भी यूजर्स को 7 दिन तक अनलिमिटेड डाटा मिलता है लेकिन आउट गोइंग सर्विस और एसएमएस का सपोर्ट नहीं मिलता है। 

Vi का 1,999 रुपये वाला प्लान

  1. अगर आप वोडाफोन आडिया में 1,999 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो तो आपको इसमें 250 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। 
  2. इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर दिन 1.5GB डेटा भी मिलता है। 
  3. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps रह जाएगी। इसके साथ ही इस प्लान में आपको हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं। 

यह भी पढ़ें- Xiaomi ने ग्राहकों को दिया बड़ा गिफ्ट, 2 साल के लिए बढ़ाई इन स्मार्टफोन्स की वारंटी, तुरंत करें क्लेम

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक