1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वोडाफोन आइडिया का मानसून ऑफर: 1 एक साल तक फ्री Disney+ Hotstar, 50GB एक्स्ट्रा डाटा

वोडाफोन आइडिया का मानसून ऑफर: 1 एक साल तक फ्री Disney+ Hotstar, 50GB एक्स्ट्रा डाटा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 23, 2023 02:25 pm IST,  Updated : Jul 23, 2023 02:25 pm IST

वोडाफोन आइडिया के पास एक हीरो प्लान मौजूद है जिसमें हर दिन यूजर्स को 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। नॉर्मल ऑफर के साथ कंपनी इस प्लान में कई शानदार एडिशनल बेनेफिट्स भी उपलब्ध कराती है।

Vodafone Idea Cheapest Plan, Vodafone Idea best Plan, VI Best Recharge Plan, Vodafone Idea Data Offe- India TV Hindi
वीआई अपने इस प्लाम में ग्राहकों को वीकेंड डेटा रोल ओवर की भी सुविधा देती है। Image Source : फाइल फोटो

Vodafone Idea ka monsoon offer : टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने मानसून के मौसम में ग्राहकों के लिए ऑफर्स की बरसात कर दी है। कंपनी आए दिन नए नए ऑफर और प्रीपेड प्लान्स लेकर आ रही है। अब वीआई यूजर्स के लिए एक कमाल का ऑफर लेकर आई है। वीआई का यह ऑफर सीमित समय तक के लिए हैं। इसमें ग्राहकों 50GB तक एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है। कंपनी ने एक ऐसा ऑफर भी पेश किया है जिसमें ग्राहकों को एक साल के  लिए फ्री में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। 

वोडाफोन आइडिया के पास एक हीरो प्लान मौजूद है जिसमें हर दिन यूजर्स को 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। नॉर्मल ऑफर के साथ कंपनी इस प्लान में कई शानदार एडिशनल बेनेफिट्स भी उपलब्ध कराती है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं। 

इस प्लान में मिलेगा 365 दिन तक 2GB डाटा

वीआई के पास 3099 रुपये का एक एनुअल प्लान मौजूद है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। वैसे तो इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा मिलता है लेकिन मानसून ऑफर के तहत कंपनी इसमें अपने यूजर्स को 50GB एक्स्ट्रा ऑफर देती है। अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो आपको हर दिन 100 एसएमएस की भी सुविधा दी जाती है।

वीआई के इस प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड वाइस कालिंग की भी सुविधा मिलती है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का भी फ्री में सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। दूसरे प्लान की तरह इसमें भी आप बिंज ऑल नाइट का फायदा उठा सकते हैं। वीआई इसमें वीकेंड डेटा रोल ओवर की भी सुविधा देती है। 

VI का 1449 रुपये का प्लान

वीआई के पास एक 1449 रुपये का भी प्लान मौजूद है। इस प्लान में आपको 180 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ कंपनी 30GB एडिनशनल डेटा ऑफर करती है। इस प्लान में भी दूसरे प्लान की ही तरह किसी भी नेटवर्क में 180 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता। 

यह भी पढ़ें- 300mbps की स्पीड के साथ इस ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा 3300GB डाटा, साथ में 19 OTT सब्सक्रिप्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक