1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आखिर क्या है Pig Butchering Scam?, 20 लाख अकाउंट्स बैन होने का बना कारण

आखिर क्या है Pig Butchering Scam?, 20 लाख अकाउंट्स बैन होने का बना कारण

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 27, 2024 05:47 pm IST,  Updated : Nov 27, 2024 05:47 pm IST

इंटरनेट की दुनिया में ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। 'Pig Butchering'नाम के स्कैम की इस समय जमकर चर्चा हो रही है। यह स्कैम मेटा के लिए एक बड़ी परेशानी बन चुका है। 'Pig Butchering' स्कैम के चलते ही मेटा ने हाल ही में 20 लाख से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया था।

Meta, pig butchering scams, online scams, cryptocurrency fraud, organized crime- India TV Hindi
स्कैम से जुड़े होने की वजह से मेटा ने 20 लाख से ज्यादा अकाउंट्स बैन किए। Image Source : फाइल फोटो

स्मार्टफोन और इंटरनेट ने हमारी जीवन को कई तरह की सुविधाएं दी हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि इनसे हमें सिर्फ आराम ही पहुंचा है। इंटरनेट ने कई तरह की परेशानी को भी जन्म दिया है। इंटरनेट से जो सबसे बड़ा खतरा है वह ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड को लेकर है। पिछले कुछ में साइबर फ्रॉड के मामले में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऑनलाइन स्कैम के चलते ही मेटा ने हाल ही में करीब 20 लाख से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दया था। इन अकाउंट्स को 'Pig Butchering'नाम के स्कैम के चलते बैन किए गए। 

'Pig Butchering' ने बढ़ाई मुसीबत

'Pig Butchering' स्कैम आज के समय में एक आम स्कैम बन चुका है। लोगों को ठगने वाले इस स्कैम पर रोक लगाने के लिए मार्क जुकरबर्ग ने 20 लाख से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट को बैन करने का फैसला लिया। इस स्कैम में स्कैमर्स और साइबर क्रिमिनल्स लोगों को दोस्ती के झांसे में फंसाते हैं और फिर उन्हें झूठी योजनाओं में पैसा लगाने के लिए उकसाते हैं। 

'Pig Butchering' स्कैम में स्कैमर्स लोगों को अक्सर उन योजनाओं में पैसा लगाने के लिए कहते हैं जो क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी होती हैं। स्कैमर्स पहले ऑनलाइन दोस्ती करते हैं और फिर आपसी बातचीत करके भरोसा जीतते हैं। स्कैमर्स लोगों से धीरे धीरे पैसा निकलवाने लगते हैं। वे उन्हें झूठी स्कीम पर बड़ा फायदा होने का लालच देते हैं और फिर पैसा लगाने के लिए कहते हैं। जैसे ही लोग पैसा निवेश करते हैं क्रिमिनल्स सारा पैसा ठग कर गायब हो जाते हैं। 

लालच में फंसाकर होती है ठगी

आपको बता दें कि 'Pig Butchering' स्कैम में स्कैमर्स ज्यादातर लोगों को सोशल मीडिया, डेटिंग ऐप्स या फिर टेक्स मैसेज के जरिए लोगों को कॉन्टैक्ट करके ठगी का शिकार बनाते हैं। इस तरह के स्कैम ज्यादातर बड़े गिरोह की तरफ से चलाए जाते हैं। ये स्कैम इस समय कंबोडिया, लाओस, म्यांमार जैसे कई सारे एशियाई देशों में चल रहे हैं। स्कैमर्स लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का लालच भी देते हैं। 

2023 की एक रिपोर्ट की मानें तो 'Pig Butchering' स्कैम गिरोह के चक्कर में करीब 3 लाख लोग फंस चुके हैं जबकि स्कैम से जुड़ा गिरोह हर साल करीब 43 अरब डालर की चोरी करते हैं। मेटा पिछले दो साल से इस तरह के ऑनलाइन स्कैम की जांच कर रहा है। इस स्कैम से जुड़े लाखों अकाउंट्स को मेटा ने बैन कर दिया है। अगर आप स्कैम और फ्रॉड से बचना चाहते हैं तो आपको सोशल मीडिया पर आने वाले अजनबियों के मैसेज या फिर ऑफर्स के लालच में आने से बचना

यह भी पढ़ें- iPhone 14 128GB की एक झटके में गिरी कीमत, Flipkart में धड़ाम हुए दाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक