1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp पर दोगुनी हुई सिक्योरिटी, अनजान नंबर से आने वाले मैसेज के लिए आया नया फीचर

WhatsApp पर दोगुनी हुई सिक्योरिटी, अनजान नंबर से आने वाले मैसेज के लिए आया नया फीचर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 28, 2023 08:16 am IST,  Updated : Jul 28, 2023 08:18 am IST

वाट्सऐप के अपमिंग और टेस्टिंग मोड में चल रहे फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो ने कंपनी के इस नए फीचर्स का खुलासा किया है। वेबसाइट के मुताबिक वाट्सऐप एक नया फीचर ला रहा है जिसमें किसी अननोन नंबर से आने वाले मैसेज के दौरान डिस्प्ले में एक नई स्क्रीन ओपन होगी।

whatsapp,  whatsapp latest update,  whatsapp rollout new safety tool,  whatsapp beta for android- India TV Hindi
अब यूजर्स किसी भी अननोन नंबर पर तुरंत रिएक्ट कर सकेंगे। Image Source : फाइल फोटो

Whatsapp New feature for Unknown numbers: पूरी दुनिया में करीब 2 बिलियन से ज्यादा लोग वाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस मैसेजिंग ऐप के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता  कि यूजर्स की प्राइवेसी पूरी तरह से मेंटेन रहे। इसी को ध्यान में रखते हुए वाट्सऐप समय समय पर नए नए फीचर्स लाता रहता है। वाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि वाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा पर एक नए सेफ्टी टूल की टेस्टिंग कर रहा है जो ऐसे समय पर काम आएगा जब किसी अननोन नंबर से यूजर को मैसेज आएगा। 

वाट्सऐप के अपमिंग और टेस्टिंग मोड में चल रहे फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो ने कंपनी के इस नए फीचर्स का खुलासा किया है। वेबसाइट के मुताबिक वाट्सऐप एक नया फीचर ला रहा है जिसमें किसी अननोन नंबर से आने वाले मैसेज के दौरान डिस्प्ले में एक नई स्क्रीन ओपन होगी। सिक्योरिटी के लिए इस स्क्रीन में कमाल के फीचर्स मिल सकते हैं। 

डिस्प्ले में ओपन होगी न्यू स्क्रीन

अननोन नंबर से मैसेज आने पर यूजर्स को डिस्प्ले में एक नई स्क्रीन ओपन होगी। इस स्क्रीन में आपको उस मैसेज में रिएक्ट करने के ऑप्शन दिए जाएंगे। स्क्रीन में आपको दो तरह के ऑप्शन दिए जाएंगे। इसमें आप उस अननोन कॉन्टैक्ट को ब्लॉक कर सकते हैं या फिर वाट्सऐप की मॉडरेशन टीम को उस मैसेज के खिलाफ रिपोर्ट करने के लिए दो तरह के क्विक ऑप्शन मिलेंगे। 

यह फीचर यूजर्स को प्रोफाइल नेम, प्रोफाइल फोटो और फोन नंबर का कंट्री कोड चेक करके सेफ्टी प्रवाइड कराता है। लीक्स की मानें तो जब कोई अननोन नंबर से मैसेज आएगा तो एक स्क्रीन ओपन होगी जिसमें लिखा होगा कि आपने मैसेज को पढ़ लिया है जब तक आप इसका उत्तर नहीं देते और अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में ऐड नहीं करते तब तक आपको एडिशनल प्राइवेसी कंट्रोल मिलेगा। 

लॉन्च हुए ये फीचर्स

आपको बता दें कि वाट्सऐप लगातार नए नए फीचर ला रहा है । अभी हाल ही में वाट्सऐप ने यूजर्स के लिए एक फीचर लॉन्च किया था जिसमें अब मैसेज को सेंड करने के बाद भी एडिट कर सकते हैं। इसके साथ ही अभी वाट्सऐप ने एक और फीचर लॉन्च किया था जिसमें कोई भी यूजर नंबर सेव किए बिना भी किसी से चैटिंग कर सकता है। इस फीचर की डिमांड लंबे समय से हो रही थी।

यह भी पढ़ें- Jio से सबकी बत्ती गुल, 5G टावर लगाने के मामले में सबसे आगे है कंपनी, जानें कहां हैं Airtel

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक