1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone यूजर्स भी अब शेयर कर पाएंगे स्क्रीन, iOS पर आया स्क्रीन शेयरिंग फीचर

iPhone यूजर्स भी अब शेयर कर पाएंगे स्क्रीन, iOS पर आया स्क्रीन शेयरिंग फीचर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 19, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jun 19, 2023 06:15 am IST

अभी यह फीचर कुछ बीटा यूजर्स को रोलआउट किया गया है। वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप बीटा फॉर 23.12.0.74 अपडेट को इंस्टाल करके आईओएस यूजर्स व्हाट्सएप पर स्क्रीन शेयरिंग फीचर का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

WhatsApp, WhatsApp Updates, WhatsApp New Feature, WhatsApp new feature for iOS- India TV Hindi
व्हाट्सएप के इस फीचर से लाखो आईओएस यूजर्स को सहूलियत मिल जाएगी। Image Source : फाइल फोटो

Screen sharing feature for iOS: व्हाट्सएप को दुनियाभर में करोड़ों को इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि कंपनी यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए समय समय पर नए नए अपडेट लाती रहती है। इतना ही नहीं कंपनी यूजर्स की डिमांड पर नए फीचर्स को व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर ऐड भी करती है। हाल में व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए स्क्रीन शेयरिंग का फीचर रिलीज किया था अब कंपनी ने यह फीचर आईओएस यूजर यानी आईफोन यूजर को भी उपलब्ध करा दिया है। 

व्हाट्सएप ने अब iOS यूजर्स को भी स्क्रीन शेयरिंग का फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल अभी यह फीचर कुछ बीटा यूजर्स को रोलआउट किया गया है। वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप बीटा फॉर 23.12.0.74 अपडेट को इंस्टाल करके आईओएस यूजर्स व्हाट्सएप पर स्क्रीन शेयरिंग फीचर का इस्तेमाल कर पा रहे हैं। 

वीडियो कॉलिंग में शेयर कर सकते हैं स्क्रीन

इस अपडेट के बाद अब आईओएस यूजर वीडियो कॉल के दौरान अपने फोन की स्क्रीन को शेयर करके अपने फोन के कंटेंट को सामने वाले व्यक्ति को दिखा सकते हैं। अपडेट करने के बाद यह फीचर यूजर को वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन के सबसे नीचे साइड में दिखाई देखा। इसके लिए स्क्रीन पर स्क्रीन शेयरिंग का आईकन मिलेगा। 

स्क्रीन शेयरिंग के आइकन पर क्लिक करते ही आप वीडियो कॉल में जुड़े सभी लोगों के साथ अपने फोन की स्क्रीन को शेयर कर पाएंगे। फिलहाल अभी यह फीचर बीटा यूजर्स के लिए आया है। पूरी तरह से टेस्टिंग के बाद इसे बाकी यूजर्स के लिए धीरे धीरे रोलआउट किया जाएगा। अभी बाकी यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें- क्या रिमोट से बंद करने के बाद भी AC खाता है बिजली? ये जानकारी बचा देगी आपके हजारों रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक