1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आया नया अपडेट, फोटो के बाद अब HD वीडियो सेंड करने का मिला ऑप्शन

WhatsApp में आया नया अपडेट, फोटो के बाद अब HD वीडियो सेंड करने का मिला ऑप्शन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 25, 2023 09:41 am IST,  Updated : Aug 25, 2023 11:31 am IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स को एक बड़ा फीचर दे दिया है। कंपनी ने यूजर्स को फोटो के बाद अब एचडी क्वालिटी में वीडियो सेंड करने का भी ऑप्शन दे दिया है।

WhatsApp,Tech news, WhatsApp Update, WhatsApp HD Video Sharing Feature- India TV Hindi
यूजर्स अब आसानी हाई रेजोल्यूशन में वीडियो सेंड कर सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

वॉट्सऐप लगातार अपने प्लेटफॉर्म में बदलाव कर रहा है। कंपनी यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए नए फीचर्स ला रही है। हाल ही में वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए HD क्वालिटी में फोटो सेंड करने का फीचर रिलीज किया था और अब कंपनी ने यूजर्स को वीडियो का भी ऑप्शन दे दिया है। अब आप वॉट्सऐप में लोगों को हाई रेजोल्यूशन में वीडियो भी शेयर कर पाएंगे। 

वॉट्सऐप के इस फीचर की जानकारी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम के ब्रॉडकास्ट चैनल पर कुछ दिन पहले दी थी। उन्होंने बताया था कि जल्द ही यूजर्स को HD वीडियो सेंड करने का फीचर मिलेगा। 9to5Mac की रिपोर्ट की मानें तो कुछ यूजर्स को वॉट्सऐप पर हाई क्वालिटी वीडियो सेंड करने का फीचर मिल गया है।

वीडियो सेंड करने के होंगे दो ऑप्शन 

वॉट्सऐप में अपडेट के बाद यूजर्स को HD वीडियो सेंड करने के लिए यूजर्स को 2 ऑप्शन मिलेंगे। इसमें एक स्टैंडर्ड ऑप्शन होगा जबकि दूसरा HD क्वालिटी का ऑप्शन होगा। आप अपने मुताबिक ऑप्शन चुन सकते हैं। अगर आप एडी क्वालिटी ऑप्शन चुनते हैं तो आपको इस बात पर भी गौर करना होगा कि इसमें डेटा अधिक खर्च होगा। 

आपको बता दें कि अगर आप स्टैंडर्ड वजर्न चुनते हैं तो आप 480p रिज़ॉल्यूशन वीडियो को सेंड कर पाएंगे। अगर आप एचडी ऑप्शन को चुनते हैं तो 720p रिज़ॉल्यूशन में वीडियो को भेज पाएंगे। हालांकि अभी इसकी क्वालिटी 1080p या फिर 4K से काफी कम है लेकिन फिर भी यह स्टैंडर्ड ऑप्शन के मुकाबले काफी बेहतर होगी।   

यह भी पढ़ें- Netflix की बल्ले-बल्ले, पासवर्ड शेयरिंग बंद करने का मिला फायदा, 8 मिलियन से ज्यादा नए यूजर्स जुड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक