1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. इन 35 फोन्स में अब काम नहीं करेगा WhatsApp, लिस्ट में हो आपका फोन तो तुरंत कर लें ये काम

इन 35 फोन्स में अब काम नहीं करेगा WhatsApp, लिस्ट में हो आपका फोन तो तुरंत कर लें ये काम

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 04, 2024 09:45 am IST,  Updated : Aug 04, 2024 09:45 am IST

अगर आप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। वॉट्सऐप ने कई सारे ब्रैंड्स के कुछ स्मार्टफोन्स से अपना सपोर्ट हटा लिया है। अगर लिस्ट में शामिल कोई फोन आपके पास भी है तो आपको तुरंत अपने चैट का बैकअप तैयार कर लेना चाहिए।

whatsapp, whatsapp update, whatsapp support, whatsapp supported devices- India TV Hindi
वॉट्सऐप ने कई सारे स्मार्टफोन्स से अपना सपोर्ट हटाया। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। कई सारे एंड्रॉयड और iOS स्मार्टफोन्स पर वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा। इसलिए अगर आपके पास कोई जरूरी चैट है तो उसका बैकअप तैयार कर लें। वॉट्सऐप प्राइवेसी और सेफ्टी को ध्यान में रखकर समय समय पर पुराने डिवाइसेस से अपना सपोर्ट हटा लेता है। कंपनी एक बार फिर से ऐसा कदम उठाने जा रही है। 

आपको बता दें कि एंड्रॉयड और iOS के लेटेस्ट वर्जन रोलआउट हो चुके हैं लेकिन अब भी कई सारे ऐसे यूजर्स हैं जो पुराने एंड्रॉयड और iOS वर्जन पर वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं। एंड्रॉयड 4 और iOS 11 से पहले के वर्जन पर चल रहे फोन्स से वॉट्सऐप ने अपना सपोर्ट हटा लिया है। इस समय वॉट्सऐप सिर्फ एंड्रॉयड 5 या फिर iOS 11 से ऊपर के वर्जन वाले फोन्स पर ही सपोर्ट दे रहा है। 

फिलहाल वॉट्सऐप की तरफ से उन स्मार्टफोन्स का नाम नहीं बताया गया है जिसमें कंपनी ने मैसेजिंग ऐप का सपोर्ट बंद किया है। लेकिन, हाल ही में एक लीक रिपोर्ट में यह कुछ 35 ऐसे स्मार्टफोन्स के नाम सामने आया है जो वॉट्सऐप का सपोर्ट खो चुके हैं। इस लिस्ट में सैमसंग, मोटोरोला, एप्पल और हुवावे जैसे बड़े ब्रैंड के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। 

Samsung के स्मार्टफोन

  1. Galaxy Ace Plus
  2. Galaxy Core
  3. Galaxy Express 2
  4. Galaxy Grand
  5. Galaxy Note 3 N9005 LTE
  6. Galaxy Note 3 Neo LTE+
  7. Galaxy S 19500
  8. Galaxy S3 Mini VE
  9. Galaxy S4 Active
  10. Galaxy S4 mini I9190
  11. Galaxy S4 mini I9192 Duos
  12. Galaxy S4 mini I9195 LTE
  13. Galaxy S4 Zoom

Apple के स्मार्टफोन

  1. iPhone 5
  2. iPhone 6
  3. iPhone 6S Plus
  4. iPhone 6S
  5. iPhone SE

Lenovo के स्मार्टफोन

  1. Lenovo 46600
  2. Lenovo A858T
  3. Lenovo P70
  4. Lenovo S890

Motorola के स्मार्टफोन

  1. Moto G
  2. Moto X

Huawei के स्मार्टफोन

  1. Ascend P6 S
  2. Ascend G525
  3. Huawei C199
  4. Huawei GX1s
  5. Huawei Y625

Sony के स्मार्टफोन

  1. Xperia Z1
  2. Xperia E3

LG के स्मार्टफोन

  1. Optimus 4X HD P880
  2. Optimus G
  3. Optimus G Pro
  4. Optimus L7

यह भी पढ़ें- Amazon में 6 अगस्त से शुरू होने जा रही है धमाकेदार सेल, Smartphones, TV, AC पर मिलेगी बंपर छूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक