WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए धांसू सिक्योरिटी फीचर लाने जा रहा है। इसके आने के बाद से हैकर्स चाह के भी यूजर्स को मैसेज नहीं कर पाएंगे। वाट्सऐप का यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है। जल्द ही, यूजर्स के लिए इसे रोल आउट किया जा सकता है। पिछले कुछ साल में जिस तरह से साइबर अपराधों की संख्यां बढ़ी है, उसने सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी चिंता बढ़ा दी है।
200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स वाले Meta के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के लिए Block Unknown Accounts Message फीचर को टेस्ट किया जा रहा है, जिसके आने के बाद कोई भी अनजान यूजर आपको मैसेज नहीं कर पाएगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, वाट्सऐप के इस फीचर को Android वर्जन 2.24.17.24 में देखा गया है।
वाट्सऐप का यह फीचर किसी भी अनजान नंबर या यूजर द्वारा किए जाने वाले मैसेज को ब्लॉक करने का काम करेगा। इसके लिए यूजर्स को ऐप की सेटिंग्स में इसे ऑन करना का ऑप्शन मिलेगा। इसे ऑन करने के बाद यूजर्स के नंबर पर केवल वो ही लोग मैसेज कर पाएंगे, जो उनके कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल हैं।
WABetaInfo द्वारा इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसमें इस फीचर को ऑन या ऑफ करने वाला टूगल देखा जा सकता है। वाट्सऐप के इस नए सिक्योरिटी फीचर को फिलहाल चुनिंदा बीटा टेस्टिंग करने वाले यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है।
WhatsApp में इस फीचर को जल्द लाए जाने की संभावना है। इस फीचर को ऑन करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा।
साइबर अपराधी यूजर्स को कॉल्स, ई-मेल, मैसेज या वॉट्सऐप के जरिए अपनी जाल में फंसाने का काम करते हैं। इस सिक्योरिटी फीचर के आने के बाद साइबर क्रिमिनल्स के लिए किसी भी यूजर को वाट्सऐप मैसेज के जरिए लिंक भेजना मुश्किल होगा, जिसकी वजह से यूजर्स किसी अनजान लिंक को क्लिक नहीं कर पाएंगे और साइबर अपराधियों की जाल में फंसने से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Google की वॉर्निंग, अपने फोन से तुरंत डिलीट करें ये ऐप्स, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली!
संपादक की पसंद