1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp में आया धांसू फीचर, Status लगाने का अब आएगा असली मजा!

WhatsApp में आया धांसू फीचर, Status लगाने का अब आएगा असली मजा!

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jan 18, 2025 04:09 pm IST,  Updated : Jan 18, 2025 04:09 pm IST

WhatsApp दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। कंपनी अपने ग्राहकों को नया एक्सपीरियंस देने के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाती रहती है। इस बीच वॉट्सऐप ने स्टेटस सेक्शन के लिए एक धमाकेदार फीचर पेश किया है।

WhatsApp, WhatsApp update, WhatsApp Feature, WhatsApp News, WhatsApp Upcoming Feature- India TV Hindi
वॉट्सऐप ने करोड़ों यूजर्स के लिए पेश किया नया फीचर। Image Source : फाइल फोटो

WhatsApp इस समय टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि कंपनी समय समय में अपने यूजर्स को एक नया अनुभव देने के लिए नए-नए फीचर्स लाती रहती है। अब वॉट्सऐप ने स्टेटस लवर्स के लिए एक खास फीचर पर काम शुरू कर दिया है। 

WhatsApp की तरफ से पिछले एक साल में कई सारे धमाकेदार फीचर्स रिलीज किए गए हैं। वॉट्सऐप ने हाल ही में ऑनलाइन पेमेंट यूजर्स की लिमिट पर लगी रोक को हटाया था। इसके साथ ही कंपनी कुछ दिन पहले एक नया फीचर भी दिया है जिससे यूजर्स प्लेटफॉर्म पर असली नकली फोटो की पहचान कर सकेंगे। इसी कड़ी में कंपनी ने एक नया फीचर देना शुरू कर दिया है। 

WhatsApp में Status लगाने वालों की मौज

अगर आप वॉट्सऐप में स्टेट लगाने का शौक रखते हैं तो अब आपको स्टेटस सेक्शन में एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। अब आप वॉट्सऐप स्टेटस पर म्यूजिक भी शेयर कर सकते हैं। इस फीचर के लिए वॉट्सऐप ने अपने ड्राइंग एडिटर में एक नई म्यूजिक बटन दिया है। इस बटन पर टैप करके आप आसानी से अपने फेवरेट गाने को सेलेक्ट कर पाएंगे। 

WhatsApp ने फिलहाल अभी इस फीचर को अपने बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया है। मतलब अभी यह टेस्टिंग फेज में है लेकिन जल्द ही इसकी टेस्टिंग पूरी होने की उम्मीद है। इस नए फीचर के साथ अब आप अपने फोटो और वीडियो के हिसाब से गाने को सेलेक्ट कर पाएंगे। आपको बता दें कि यह फीचर ठीक उसी तरह का फीचर है जो इंस्टाग्राम में म्यूजिकल कैटलॉग मिलता है। अब आपको वॉट्सऐप में भी स्टेटस लगाने के दौरान म्यूजिकल लाइब्रेरी से म्यूजिक सेट कर पाएंगे। 

आपको म्यूजिक के ट्रेंडिंग ट्रैक्स भी दिखाए जाएंगे जिन्हें आप अपने स्टेटस में इस्तेमाल कर सकते हैं। गाना सेलेक्ट करने के बाद आपको उस गाने के उस पार्ट को सेलेक्ट करने का भी ऑप्शन दिया जाएगा जो आप स्टेटस में लगाना चाहते हैं। अगर आप WhatsApp के फोटो स्टेटस में कोई म्यूजिक लगा रहे हैं तो आप 15 सेकंड तक की क्लिप लगा पाएंगे, हालांकि वीडियो के लिए ऐसी कोई रिस्ट्रक्शन्स नहीं होंगी।

यह भी पढ़ें- TRAI Rule: Jio,Airtel,Vi और BSNL Sim बिना रिचार्ज के इतने दिन रहेंगे एक्टिव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक