1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp के करोड़ों यूजर्स को मिलने जा रहा है धांसू फीचर, अब नहीं भूलेंगे जरूरी इवेंट

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स को मिलने जा रहा है धांसू फीचर, अब नहीं भूलेंगे जरूरी इवेंट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 13, 2024 03:41 pm IST,  Updated : Apr 13, 2024 03:41 pm IST

अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इस समय 200 करोड़ से ज्यादा लोग इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए बहुत जल्द एक नया फीचर लाने जा रहे हैं। यूजर्स को यह फीचर कॉन्टैक्ट फीचर्स में मिलेगी।

Whatsapp, Whatsapp Feature, Tech news, Tech news in Hindi,- India TV Hindi
वॉट्सऐप में आने वाला है धमाकेदार फीचर। Image Source : फाइल फोटो

वॉट्सऐप एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसकी मौजूदगी आज के समय में लगभग हर एक स्मार्टफोन में है। अगर इसके यूजर्स की बात करें तो करीब 200 करोड़ से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स की सहूलियत के लिए मेटा वॉट्सऐप पर नए नए फीचर्स पेश करता रहता है। वॉट्सऐप बहुत जल्द अपने यूजर्स को नोट्स नाम का एक नया धमाकेदार फीचर्स देने जा रहा है। 

आपको बता दें कि वॉट्सऐप इन दिनों कई सारे फीचर्स पर काम कर रहा है।  इन सभी फीचर्स की अभी टेस्टिंग चल रही है और धीरे धीरे इन्हें रोल आउट किया जाएगा। अब वॉट्सऐप के नोट्स फीचर की जानकारी मिली है। वॉट्सऐप बहुत जल्द कॉन्टैक्ट सेक्शन में नोट्स क्रिएट करने की सुविधा देगा।

वाबेटाइंफो ने दी जानकारी

वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर्स की जानकारी कंपनी के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट वाबेटाइंफो ने दी है। वॉट्सऐप नोट्स फीचर को WhatsApp beta for Android 2.24.9.12 update के लिए रोलआउट किया गया है। अभी इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे सभी लोगों के लिए रोलआउट किया जाएगा। इस फीचर के आने के बाद लोग वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट्स में नोट्स को अटैच कर पाएंगे। 

वॉट्सऐप ने जारी किए दो धांसू फीचर

वॉट्सऐप कॉन्टैक्स में नोट्स फीचर मिलने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि भविष्य में आने वाले जरूरी इवेंट को आप भूल नहीं पाएंगे।  आपको बता दें कि वॉट्सऐप अपने यूजर्स को नया अनुभव देने के लिए लगातार नए नए फीचर्स रोल आउट कर रहा है। अभी हाल ही में कंपनी ने आईओएस यानी आईफोन यूजर्स के लिए नया फीचर रोल आउट किया है। अब iOS यूजर्स को वीडियो शेयरिंग के लिए नया बटन मिलेगा। इसके पहले वॉट्सऐप ने स्टेटस सेक्शन में एक नया फीचर जोड़ा। इस नए फीचर में अगर आप स्टेट्स लगाते हैं तो इसका नोटिफिकेशन आपके कॉन्टैक्ट को मिल जाएगा जिसके बाद दूसरे लोगों से आपका स्टेटस मिस नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें-  WhatsApp Ban हो गया है तो टेंशन न लें, चालू करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक