1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp ने इन यूजर्स के लिए लॉन्च किया डायलर फीचर, अब नंबर सेव करने के साथ कॉलिंग होगी आसान

WhatsApp ने इन यूजर्स के लिए लॉन्च किया डायलर फीचर, अब नंबर सेव करने के साथ कॉलिंग होगी आसान

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 23, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 23, 2024 06:30 am IST

पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए समय समय पर नए नए फीचर्स लाती रहती है। अब कंपनी एक और धांसू फीचर लाने जा रही है। वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर से यूजर्स को कई सारे काम में बेहद सहूलिय होने वाली है।

WhatsApp, WhatsApp New Feature, WhatsApp Update, WhatsApp Latest Feature, WhatsApp dialer feature- India TV Hindi
वॉट्सऐप में जल्द आने वाला है नया फीचर। Image Source : फाइल फोटो

आज के समय में वॉट्सऐप हर एक स्मार्टफोन यूजर्स की एक बड़ी जरूरत बन चुका है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में वॉट्सऐप आज दूर रहते हुए लोगों से कनेक्ट रहने का प्रमुख जरिया बन गया है। दुनियाभर में करीब 2.4 बिलियन स्मार्टफोन यूजर्स इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स की सेफ्टी,प्राइवेसी और एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कंपनी समय समय पर नए नए फीचर्स लाती रहती है। अब वॉट्सऐप की तरफ से एक फीचर लाया जा रहा है। 

वॉट्सऐप अपने ग्राहकों को इंस्टेंट मैसेजिंग के साथ साथ वीडियो कॉलिंग, वॉइस कॉलिंग, ऑनलाइन पेमेंट, डॉक्यूमेंट शेयर करने जैसी कई सारी सुविधाएं देता है। इन सभी सुविधाओं में बेहतर करने के लिए कंपनी इनमें समय समय पर नए नए बदलाव करने के साथ नए फीचर्स जोड़ती रहती है। अब कंपनी वॉट्सऐप पर कॉलिंग को आसान बनाने के लिए नया फीचर ला रहा है। 

नंबर सेव करने में भी होगी आसानी

वॉट्सऐप इन दिनों एक डॉयलर पैड फीचर पर काम कर रहा है। कंपनी की तरफ से इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। डायलर फीचर आने के बाद यूजर्स किसी भी वॉट्सऐप नंबर को डायल करके कॉल कर पाएंगे। इससे वॉट्सऐप पर कॉल करना बेहद आसान हो जाएगा। 

आपको बता कि वॉट्सऐप के हर एक अपडेट और अपकमिंग फीचर्स पर पॉपुलर वेबसाइट वाबेटाइंफोन बारीकी से नजर रखती है। इस डायलर पैड फीचर की भी जानकारी वाबेटाइंफो की ही तरफ से दी गई है। वाबेटाइंफो की मानें तो गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद Android 2.24.13.17 अपडेट से पता चलता है कि कंपनी डायलर फीचर पर काम कर रही है। 

टेस्टिंग के बाद नॉर्मल यूजर्स को होगा रोलआउट

वॉट्सऐप ने इस अपकमिंग डायलर पैड फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट करना भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही टेस्टिंग पूरी हो जाएगी और इसके बाद आने वाले अपडेट में इसे सभी नॉर्मल यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। 

आपको बता दें कि वॉट्सऐप में डायलर के आने से काफी सारे काम बेहद आसान हो जाएंगे। यूजर्स इससे न सिर्फ आसानी से कॉल कर पाएंगे बल्कि इससे लोग नए कॉन्टैक्ट को भी सेव कर सकेंगे। इतना ही नहीं आप कुछ ही नंबर डायल करके किसी भी कॉन्टैक्ट को वॉट्सऐप पर आसानी से सर्च भी कर पाएंगे।  

यह भी पढ़ें- Jio का 365 दिन वाला जबरदस्त प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ पूरे साल के लिए मिलेगा प्राइम वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक