1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 300 इंच की 4K स्क्रीन, 20W के दमदार स्पीकर वाला Android TV प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च, घर को बनाएं सिनेमा हॉल

300 इंच की 4K स्क्रीन, 20W के दमदार स्पीकर वाला Android TV प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च, घर को बनाएं सिनेमा हॉल

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 12, 2026 01:05 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 01:05 pm IST

XElectron ने भारत में iProjector 3 Plus प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जो Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इस प्रोजेक्टर के जरिए आप घर की दीवार को 300 इंच की स्क्रीन में बदल सकते हैं।

iProjector 3 Plus- India TV Hindi
आईप्रोजेक्टर 3 प्लस Image Source : XELECTRON

भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड XElectron ने 300 इंच की बड़ी स्क्रीन, 20W के दमदार स्पीकर सपोर्ट वाला प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्टर Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 1080p रेजलूशन, 4K कंटेंट सपोर्ट मिलता है। इसके जरिए आप अपने घर को सिनेमा हॉल बना सकते हैं। इस प्रोजेक्टर को घर के किसी भी दीवार पर लगाकर सिनेमा हॉल वाली फील ली जा सकती है।

घर बन जाएगा सिनेमा हॉल

XElectron का दावा है कि यह प्रोजेक्टर 1080 पिक्सल रेजलूशन वाले 25000 ल्यूमैन लेंस के साथ आता है। इसमें 2000 ANSI तक की ब्राइटनेस मिलती है, जिसकी वजह से यूजर को बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। iProjector Plus 3 में 4K कंटेंट को स्ट्रीम किया जा सकता है। इसे आप अपने हिसाब से 60 इंच, 150 इंच और 300 इंच की स्क्रीन में कन्वर्ट कर सकते हैं।

मिलेंगे प्री-इंस्टॉल्ट OTT ऐप्स

यह प्रोजेक्टर गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। आप प्ले स्टोर के माध्यम से अपने पसंदीदा OTT ऐप्स को इसमें डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रोजेक्टर में डस्ट-प्रूफ ऑप्टिकल इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोजेक्टर को मेनटेनेंस की जरूरत नहीं होगी। iProjector Plus 3 में Netflix, Amazon Prime Video, YouTube जैसे OTT प्लेटफॉर्म प्री-इंस्टॉल्ड हैं।

20W का बिल्ट-इन स्पीकर

इस प्रोजेक्टर में 20W का बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 6 और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा प्रोजेक्टर में आप HDMI, USB, LAN के जरिए अन्य डिवाइस भी कनेक्ट कर पाएंगे। इसके अलावा आप अपने PC, गेमिंग कंसोल आदि को भी प्रोजेक्टर के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। यूजर्स ब्लूटूथ और USB के जरिए इसके साथ एक्सटर्नल स्पीकर कनेक्ट कर सकते हैं।

कितनी है कीमत?

XElectron के इस प्रोजेक्टर iProjector 3 Plus की कीमत 27,990 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत चुनिंदा रिटेलर्स से खरीद सकते हैं। कंपनी इस प्रोजेक्टर पर 1 साल की वारंटी ऑफर कर रही है। साथ ही, ऑफ्टर सेल सपोर्ट भी मुहैया करा रही है।

यह भी पढ़ें - देसी ब्रांड ने 7499 रुपये में लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, चीनी कंपनियों की बढ़ी टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक