1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi, Redmi करेंगे बड़ा धमाका, जल्द लॉन्च होगा 9000mAh बैटरी वाला फोन

Xiaomi, Redmi करेंगे बड़ा धमाका, जल्द लॉन्च होगा 9000mAh बैटरी वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 08, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 04:50 pm IST

Xiaomi और Redmi जल्द ही 9000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं। चीनी कंपनियों के ये फोन सिलिकॉन-कॉर्बन बैटरी के साथ आ सकते हैं, जिसकी वजह से फोन की मोटाई भी कम होगी।

Xiaomi- India TV Hindi
शाओमी स्मार्टफोन Image Source : XIAOMI

चीनी कंपनियां इन दिनों बड़ी बैटरी वाले फोन पर फोकस कर रही हैं। ऑनर ने हाल ही में 8300mAh बैटरी वाला फोन घरेलू मार्केट में लॉन्च किया था। Honor के बाद Xiaomi और Redmi भी बड़ी बैटरी वाला फोन जल्द लॉन्च करने वाले हैं। हाल में आई एक लीक रिपोर्ट की मानें तो शाओमी और उसका सब ब्रांड रेडमी का यह फोन 8,500mAh से लेकर 9,000mAh की बैटरी के बीच लॉन्च हो सकता है। इसमें नई सिलिकॉन-कॉर्बन टेक्नोलॉजी वाली बैटरी का यूज होगी।

मिलेगी 9000mAh की बैटरी

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर बताया है कि शाओमी बड़ी बैटरी वाले हैंडसेट पर काम कर रहा है, जिसमें 8500mAh से लेकर 9000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके लिए कंपनी प्रोपराइटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। इस फोन में सिलिकॉन-कॉर्बन बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि आसानी से इसे फोन में फिट किया जा सके। इस फोन की मोटाई 8.5mm हो सकती है।

Xiaomi का सब ब्रांड Redmi इस फोन को लॉन्च कर सकता है। इसे Turbo 5 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। यह फोन हाल में लॉन्च हुए Redmi Turbo 4 Pro का अपग्रेड होगा, जिसमें 7,550mAh की बैटरी मिलती है। टर्बो 5 प्रो में 8,000mAh की टिपिकल बैटरी कैपेसिटी मिल सकती है। पहले भी ऐसी खबरें सामने आ चुके हैं, जिसमें दावा किया गया था कि रेडमी 10,000mAh बैटरी वाले फोन पर काम कर रहा है।

Xiaomi के अलावा Realme पहले ही अपने 10,000mAh बैटरी वाले फोन की घोषणा कर चुका है। Honor Power 2 में भी बड़ी बैटरी मिल सकती है। यह फोन 8,500mAh बैटरी के साथ आ सकता है। पिछले दिनों लॉन्च हुए Honor X70 में 8,300mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन की मोटाई 7.96mm है। कंपनी का दावा है कि इस फोन पर सिंगल चार्ज में 27 घंटे तक शॉर्ट वीडियो देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन में 80W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

कौड़ियों के भाव मिल रहा iPhone 13, Amazon Sale में हुआ अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक