Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. यूट्यूब प्रीमियम लाइट को मिले YouTube Premium जैसे कुछ खास फीचर्स, यूजर्स की हुई मौज

यूट्यूब प्रीमियम लाइट को मिले YouTube Premium जैसे कुछ खास फीचर्स, यूजर्स की हुई मौज

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas Published : Feb 25, 2026 03:19 pm IST, Updated : Feb 25, 2026 03:19 pm IST

यूट्यूब ने अपने प्रीमियम लाइट प्लान में ऐसे नए फीचर जोड़े हैं जो यूट्यूब प्रीमियम वाले प्लान में यूजर्स को मिलते हैं, जानिए यूट्यूब के यूजर्स को क्या बेनेफिट मिलने वाले हैं।

YouTube Premium Lite- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK यूट्यूब प्रीमियम लाइट

YouTube Premium Lite: यूट्यूब ने अपने प्रीमियम लाइट प्लान में नए फीचर जोड़े हैं। अब सब्सक्राइबर बैकग्राउंड में वीडियो चला सकते हैं और ऑफलाइन देखने के लिए कंटेंट डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस बदलाव से सस्ता प्लान आम आदमी के लिए ज्यादा सुविधाजनक हो गया है।

YouTube प्रीमियम लाइट में क्या नया आ रहा है?

YouTube प्रीमियम लाइट को बेसिक प्रीमियम प्लान के सस्ते ऑप्शन के रूप में पेश किया गया था। इसमें ज्यादातर सामान्य वीडियो में विज्ञापन नहीं दिखाए जाते थे। लेकिन शुरुआत में इसमें बैकग्राउंड प्ले या ऑफलाइन डाउनलोड की सुविधा नहीं थी। लेटेस्ट अपडेट के साथ, प्रीमियम लाइट यूजर्स अब दूसरी एप्लिकेशन का यूज करते समय भी वीडियो सुन सकते हैं। वे वीडियो को सेव भी कर सकते हैं ताकि बाद में बिना इंटरनेट के देख सकें। ये फीचर उन रीजन में उपलब्ध कराए जा रहे हैं जहां प्रीमियम लाइट अवेलेबल है।

इस प्लान में अभी भी कुछ सीमाएं हैं

अपडेट के बावजूद कुछ सीमाएं अभी भी मौजूद हैं। YouTube Shorts और म्यजिक कंटेंट पर विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं। कुछ खास तरह के वीडियो, जैसे म्यूजिक ट्रैक, बैकग्राउंड प्ले और डाउनलोड सुविधा भी अवेलेबल नहीं है। म्यूजिक जैसी सभी कंटेट पर पूरी तरह से एड-फ्री एक्सपीरिएंस चाहने वाले यूजर्स के लिए YouTube Premium का पूरा प्लान अभी भी जरूरी है। YouTube Music का ऐड-फ्री प्लान भी मुख्य प्लान का हिस्सा है।

YouTube Premium बनाम YouTube Premium Lite में से किसे चुनें?

YouTube Premium मंथली रूप से महंगा है, लेकिन यह कंप्लीट बेनेफिट वाला सब्सक्रिप्शन है। यह सभी वीडियो ऐड को हटा देता है। यह बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड सुविधा को केपेबल बनाता है और इसमें YouTube Music Premium भी शामिल है।

Premium Lite कम कीमत वाला वर्जन है। इसका मुख्य लक्ष्य सामान्य वीडियो से विज्ञापन हटाना है। नए अपडेट के साथ इसमें दो ऐसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं जिनकी कई यूजर्स ने मांग की थी। यह उन लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है जिन्हें म्यूजिक स्ट्रीमिंग के फायदों का यूज करने की जरूरत नहीं है।

यूजर्स को क्या मिलेगा और यह क्यों महत्वपूर्ण है

YouTube ने कहा है कि कई यूजर्स प्रीमियम लाइट में इन सुविधाओं को शामिल करवाना चाहते थे। पॉडकास्ट, इंटरव्यू और लंबे वीडियो के मामले में बैकग्राउंड प्ले सुविधा बहुत यूजफुल है। ऑफलाइन डाउनलोडिंग से ग्राहकों को मोबाइल डेटा बचाने और सफर के दौरान देखने की सुविधा भी मिलती है।

कंपनी अभी भी अपने सब्सक्रिप्शन पैकेजों पर एक्सपेरिमेंट कर रही है। प्रीमियम लाइट कम कीमत पर अधिक यूजफुल हो गया है। इससे कुछ ऐसे यूजर्स भी जुड़ सकते हैं जो पहले इस सर्विस के लिए पेमेंट करने को लेकर निश्चित नहीं थे। इन बदलावों के साथ यूट्यूब ने दर्शकों को थोड़ी ज्यादा सुविधा दी हैं। अब यूजर्स अपनी जरूरतों और बजट के मुताबिक प्लान चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Samsung ने गैलेक्सी A56 5G, A36 5G, और F17 5G के बढ़ा दिए दाम? जानिए क्या हैं नई बढ़ी कीमतें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement