1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. खो गया है आपका एंड्रॉयड फोन, ऐसे करें ट्रैक

खो गया है आपका एंड्रॉयड फोन, ऐसे करें ट्रैक

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : May 31, 2016 05:00 pm IST,  Updated : May 31, 2016 05:00 pm IST

अगर कभी भी आपका फोन खो जाता है तो आप उसे ट्रैक कर सकते हैं। उसके साथ ही अपने फोन के डाटा को भी मिटा सकते हैं।

android- India TV Hindi
android

नई दिल्ली: अक्सर होता है कि हम अपने एंड्रॉयड फोन को कहीं रख कर भूल जाते हैं या फिर रास्ते में चलते हुए कोई फोन को छीन कर ले जाता है। लेकिन अब इसके लिए आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर कभी  भी आपका फोन खो जाता है तो आप उसे ट्रैक कर सकते हैं। उसके साथ ही अपने फोन के डाटा को भी मिटा सकते हैं ताकि कोई भी उसका दुरुपयोग ना कर सके। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन में एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा। इस एप्लिकेशन को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।

यह एप आपके चोरी हुए एंड्रॉयड फोन को ट्रैक करने के साथ-साथ आपके फोन को लॉक करने और फोन का सारा डाटा मिटाने में मदद करता है। जब आप इस ऐप को लॉग इन करेंगे तो यह आपके डिवाइस को लोकेट करेगा। और नक्शे पर आपका अंतिम ज्ञात स्थान दिखा देगा। इस ऐप की मदद से आप अपने खोए हुए फोन के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं जैसे कि मोबाइल रिंग देना, डिवाइस को लॉक करना, आप फोन पर से अपना सारा डाटा भी मिटा सकते हैं।  

अगली स्लाइड में जाने एंड्रॉयड के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक