1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. क्या आप भी AC और Induction एक साथ चला रहे हैं? रहें सावधान! लग सकता है जुर्माना

क्या आप भी AC और Induction एक साथ चला रहे हैं? रहें सावधान! लग सकता है जुर्माना

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 04, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Apr 04, 2026 02:47 pm IST

अगर आप भी AC और इंडक्शन एक साथ चला रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। एसी और इंडक्शन साथ चलाने पर आपको बिजली विभाग की तरफ से नोटिस भी आ सकता है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

AC and Induction- India TV Hindi
एसी और इंडक्शन स्टोव Image Source : FREEPIK

LPG सिलेंडर की किल्लत की वजह से लोगों ने घरों में Induction Cooktop यूज करना शुरू कर दिया है। गर्मी के मौसम में AC की भी जरूरत पड़ रही है। अगर, आप भी एक साथ एसी और इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। आपको बिजली विभाग की तरफ से भारी जुर्माने का नोटिस भी आ सकता है। अब आप भी सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों होगा?

बिजली विभाग से आएगा नोटिस?

आम तौर पर लोग घरों में बिजली का कनेक्शन लेते हुए 1 या 2 किलोवाट का लोड लेते हैं। इस पर आप घर के बेसिक लाइट्स, पंखे, कूलर और एक एसी भी चला सकते हैं। इंडक्शन और एसी दोनों साथ में चलाने पर यह लोड तय मानक से बढ़ जाता है, जिसकी वजह से बिजली विभाग की तरफ से आपको नोटिस मिल सकता है। साथ ही, आपके घर का बिजली बिल भी बढ़े हुए लोड के मुताबिक ही कैलकुलेट होता है।

2000 किलोवॉट का इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करते समय यह आमूमन 2kW का लोड लेता है। वहीं, घर में उसी समय अगर आप 1.5 टन का एसी चला रहे हैं तो यह भी करीब 1 से 1.5kW का लोड लेगा। इस तरह से कुल लोड 3.5kW होगा। आपके घर में गर्मियों के दिन में पंखे, कूलर या फिर अन्य अप्लायंसेज भी चलते हैं, जिसे मिलाकर कुल लोड 4kW के पार पहुंच सकता है। 2kW का कनेक्शन होने पर अगर आप 4kW की खपत करते हैं तो नोटिस आ सकता है। कई बार तो आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

कैसे बचें?

LPG की किल्लत की वजह से इंडक्शन इस्तेमाल करना लोगों की मजबूरी हो गई है। ऐसे में आपको यह ध्यान रखना होगा कि जिस समय आप इंडक्शन इस्तेमाल कर रहे हैं, उस समय एसी का लोड न दें। ऐसा करने से कुल बिजली का लोड आपके कनेक्शन के तय मानक के आस-पास ही रहेगा।

इसके अलावा आप बिजली विभाग को अपने कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए आवेदन दे सकते हैं। आप अपने कनेक्शन का लोड 5kW तक करवा सकते हैं। हालांकि, इसमें आपको लोड बढ़ाने के चार्ज अलग से देने पड़ सकते हैं।

एसी या इंडक्शन चलाते समय आपको घर के अन्य इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज को जरूरत न होने पर बंद कर देना चाहिए, ताकि बिजली का लोड कम हो और बिल भी कम आए।

यह भी पढ़ें - OTP चुराने वालों का Game Over, आ गई नई 'साइलेंट ऑथेंटिकेशन' तकनीक, फ्रॉड पर लगेगी रोक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक