1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. दोपहर में AC नहीं कर रहा ठंडा? गैस नहीं हुआ है लीक, बस ऑन कर लें ये सेटिंग

दोपहर में AC नहीं कर रहा ठंडा? गैस नहीं हुआ है लीक, बस ऑन कर लें ये सेटिंग

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 17, 2026 01:22 pm IST,  Updated : May 17, 2026 01:22 pm IST

AC में गैस लीक नहीं होने के बाद भी अगर कूलिंग की समस्या है, तो आपको रिमोट में कुछ सेटिंग्स करनी पड़ती है। ऐसा करने से दोपहर के समय में भी एसी कमरे को ठंडा कर देता है।

AC Cooling Tips- India TV Hindi
एसी कूलिंग टिप्स Image Source : WHIRLPOOL

मई-जून के महीने में दोपहर के समय में गर्मी बढ़ने से AC पर जबरदस्त लोड रहता है। गैस लीक नहीं होने पर भी कमरा जल्दी ठंडा नहीं हो पाता है। हालांकि, इन दिनों आने वाले एसी 50 डिग्री सेल्सियस में भी कमरा ठंडा करते हैं। कई कंपनियां इसका दावा भी करती हैं। अगर, आपका एसी भी दोपहर के समय कमरे को ठंडा नहीं कर पा रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप रिमोट में कुछ सेटिंग्स करके कमरे को दोपहर में भी ठंडा कर सकते हैं।

रिमोट में करें ये सेटिंग्स

Split हो या Window, हर एसी के साथ रिमोट कंट्रोल दिया जाता है। एसी के रिमोट में कई तरह की सेटिंग्स होती हैं, जिसे सही से यूज करने पर दिन के समय में भी कमरा ठंडा रह सकता है। आम तौर पर एसी इस्तेमाल करते समय लोग Auto Mode इस्तेमाल करते हैं, जो कमरे और बाहर के तापमान के हिसाब से एसी की कूलिंग को कम और ज्यादा करते हैं। कमरा ठंडा होने पर एसी के कंप्रेसर को ऑटोमैटिकली ऑफ भी कर देता है।

अगर, आपके एसी का गैस लीक नहीं हुआ है और दिन के समय कमरा ठंडा नहीं हो रहा है तो आपको एसी के रिमोट में जाकर ऑटो मोड को हटाकर कूल मोड सेलेक्ट करें। ऑटो, फैन या ड्राई मोड का इस्तेमाल न करें। कूल मोड करने के बाद कंप्रेसर की कूलिंग स्पीड बढ़ जाती है। कई एसी में टर्बो मोड भी दिया जाता है, जिसे ऑन करने के बाद कमरा कुछ ही समय में ठंडा हो जाता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

एसी के मोड की सेटिंग्स में बदलाव करने के साथ-साथ आपको एसी के फिल्टर को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। ऐसा करने से फिल्टर में जमी गंदगी साफ हो जाती है और एयरफ्लो सही रहता है।

इसके अलावा जिस कमरे में एसी लगा है, उसे पूरी तरह सील रखें और समय-समय पर एसी की सर्विसिंग डीप क्लीनिंग के साथ कराएं। इन तरीकों के एसी में कूलिंग की समस्या नहीं आती है।

यह भी पढ़ें - Amazon Sale का आखिरी दिन, 18999 रुपये में मिल रहा OnePlus का सस्ता 5G फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक