1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon Sale का आखिरी दिन, 18999 रुपये में मिल रहा OnePlus का सस्ता 5G फोन

Amazon Sale का आखिरी दिन, 18999 रुपये में मिल रहा OnePlus का सस्ता 5G फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 17, 2026 10:59 am IST,  Updated : May 17, 2026 10:59 am IST

Amazon पर चल रहे Summer Sale के आखिरी दिन OnePlus Nord CE 6 Lite 5G को 18999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें 7,000mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड CE 6 लाइट Image Source : ONEPLUS INDIA

OnePlus के हाल में लॉन्च हुए फोन Nord CE 6 Lite 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर चल रहे समर सेल के आखिरी दिन वनप्लस के सस्ते 5G को कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा। फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट समेत कई ऑफर दिए जा रहे हैं। चीनी कंपनी का यह फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। इस फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

OnePlus Nord CE 6 Lite पर ऑफर

वनप्लस का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 22,999 रुपये और 25,999 रुपये में आते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन सेल के आखिरी दिन इस फोन को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स

वनप्लस के इस सस्ते स्मार्टफोन में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस सस्ते फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन 7000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। OnePlus Nord CE 6 Lite 5G में मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810) प्रोटेक्शन मिलता है। फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.72 इंच, LCD, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 7000mAh, 45W
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
OS Android 16, OxygenOS 16

OnePlus Nord CE 6 Lite के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - OnePlus Nord CE 6 Review: कम प्राइस में अच्छे फीचर वाला फोन, जानें कैसी है बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक