1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. AC में स्विंग मोड ऑन करना चाहिए या नहीं? जानें क्या है फायदे और नुकसान

AC में स्विंग मोड ऑन करना चाहिए या नहीं? जानें क्या है फायदे और नुकसान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 08, 2026 06:40 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 06:40 pm IST

AC का Swing Mode काफी उपयोगी फंक्शन हो सकता है। इसे अगर आप सही तरीके से यूज करें तो बिजली के बिल की बचत होने के साथ-साथ कमरा तेजी से ठंडा होने में भी मदद मिलेगी।

AC Swing Mode- India TV Hindi
एसी का स्विंग मोड ऑन करें या नहीं? Image Source : UNSPLASH

इन दिनों मार्केट में आने वाले एसी में कई तरह के मोड्स दिए जाते हैं। ये मोड्स आपके एसी को जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने के लिए होते हैं। ऑटो मोड में एसी का कंप्रेसर अपने आप ऑन और ऑफ होते रहता है, जिससे बिजली की बचत होती है। वहीं, बारिश के मौसम में ह्यूमिडिटी को खत्म करने के लिए ड्राई मोड का यूज किया जाता है। ठीक ऐसे ही एसी में स्विंग मोड भी होता है, तो इंडोर यूनिट के फ्लैप को घूमाता है। इसे कब ऑन करना चाहिए और कब नहीं? आइए, जानते हैं...

AC का Swing Mode कब करें ऑन?

एसी के अन्य फंक्शन की तरह की Swing Mode भी काफी उपयोगी होता है। यह कमरे में हवा को सही से सर्कुलेट करने के लिए यूज किया जाता है। हालांकि, हमेशा स्विंग मोड ऑन नहीं करना चाहिए। स्विंग मोड का इस्तेमाल हवा को ज्यादा एरिया में फैलाने के लिए किया जाता है। खास तौर पर अगर आपके रूम का साइज बड़ा है और दूर के कोने में एसी का एयरफ्लो नहीं पहुंच रहा है तो इस मोड को ऑन करना चाहिए।

इसके अलावा अगर कमरे में ज्यादा लोग मौजूद है तो भी आप इस मोड को ऑन कर सकते हैं। ऐसा करने से हवा का फैलाव पूरे कमरे में होगा और कमरा तेजी से ठंडा होगा। इस मोड के फायदे की बात करें तो यह बड़े एरिया को कवर करने के लिए होता है। साथ ही, कमरे के हर कोने को समान तरीके से ठंडा करने के लिए यूज किया जाता है।

स्विंग मोड बिजली बचाएगा या नहीं?

खास तौर पर दोपहर की गर्मी में स्विंग मोड को ऑन करने से कमरा तेजी से ठंडा होने में मदद मिलती है। हालांकि, कई लोग ये सोचते हैं कि स्विंग ऑन करने से बिजली का बिल भी ज्यादा आता होगा क्योंकि स्विंग का मोटर ऑन होगा और वह बिजली की खपत करेगा। हालांकि, वास्तविक में ऐसा नहीं होता है। स्विंग ऑन होने से कमरा तेजी से ठंडा होता है, जिसकी वजह से कंप्रेसर पर जोर कम पड़ता है और बिजली के बिल में बचत होती है।

स्विंग मोड को इस्तेमाल करते समय ये सावधानी बरतें कि इसे लगातार ऑन न रखें। जब कमरा ठंडा हो जाए तो इसे बंद कर दें। ऐसा करने से एयर फ्लैप का मोटर जल्दी खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - फुल नेटवर्क दिखने पर भी नहीं चल रहा इंटरनेट, फोन में कर लें ये सेटिंग्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

AC