1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. फ्रिज की भनभनाहट से हो गए हैं परेशान? इसे बंद करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स और ट्रिक्स

फ्रिज की भनभनाहट से हो गए हैं परेशान? इसे बंद करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स और ट्रिक्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 07, 2023 06:45 pm IST,  Updated : Apr 07, 2023 06:45 pm IST

खासकर गर्मी के मौसम में फ्रीज का इस्तेमाल होता है। फ्रिज की तेज आवाज को बंद करने के उपाय कई हैं। इसके बावजूद भी लोग इनके ऊपर ध्यान नहीं देते हैं। क्या आप भी फ्रिज की तेज आवाज से परेशान हो गए हैं? इसे बंद करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स और ट्रिक्स।

5 Tips and tricks for refrigerator sound - India TV Hindi
फ्रिज की आवाज को बंद करने के 5 आसान तरीके Image Source : CANVA

5 Tips and tricks for refrigerator sound: आज के समय में फ्रिज का इस्तेमाल ना केवल घर पर बल्कि गाड़ी और दफ्तर में भी हो रहा है। खासकर गर्मियों के मौसम में लोग पानी, फल सब्जी और खाने की चीजें इसके अंदर रखते हैं। फ्रिज चलाते समय इसके अंदर से तेज आवाजें आती है। क्या आप भी इससे परेशान हो गए हैं? फ्रिज की आवाज को बंद करने के उपाय कई हैं। इसके लिए रिपेयरिंग करवा कर इसके ऊपर हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। फ्रिज की आवाज को बंद करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स और ट्रिक्स।

1. कंप्रेसर को चालू कर फ्रीज की आवाज को बंद करें

फ्रिज के भीतर से कट-कट या टिक-टिक की आवाज आना आम बात है। इसे बंद करने से पहले आवाज आने के पीछे की वजह जानना बेहद जरूरी है। दरअसल वोल्टेज कम और ज्यादा होने के कारण कंप्रेसर को चालू होने में समस्या होती है। इसी वजह से फ्रिज के अंदर से टिक-टिक की आवाजें आती है। इसे दूर करने के लिए स्टेबलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. फ्रिज की आवाज को बंद करने के लिए कनेक्शन चेक करें

फ्रिज की आवाज क्यों बंद करने के लिए कनेक्शन की जांच करना बेहद जरूरी है। दरअसल इसे यूज होने के कारण वोल्टेज सप्लाई नियमित रूप से नहीं होने पर फ्रिज के अंदर से तेज आवाज आती है। इसके अलावा ओवरलोड होने या फिर कूलिंग, कॉइल, कंप्रेसर, कंडेनसर और गैस मिश्रण की जांच करना ना भूलें।

3. फ्रिज की आवाज को बंद करने के लिए रेगुलर सर्विसिंग है जरूरी

मौसम की शुरूआत होते ही लोग फ्रिज का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। दरअसल किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मशीन को यूज करने से पहले एक बार सर्विसिंग जरूरी है। लगातार कई दिनों तक बंद रहने के कारण भी इसमें से आवाजें आ सकती है। रेगुलर फ्रिज की देखभाल कर इसके अंदर से निकलने वाली आवाज को दूर करना बेहद आसान है।

4. फ्रिज की आवाज को बंद करने के लिए यूज करें रबर मैट

कुछ पैसों की बचत करने के लिए लोग फ्रीज खरीदने के बाद स्टैंड लेना जरूरी नहीं समझते हैं। दरअसल इसे फर्श से सटे होने के कारण भी फ्रिज के अंदर से तेज आवाज आती है। आप इसे दूर करने के लिए फ्रिज स्टैंड या फिर रबर मैट खरीद सकते हैं। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।

5. फ्रिज की आवाज को बंद करने के लिए बनवाएं साउंडप्रूफ कैबिनेट

अगर अलग-अलग टिप्स और ट्रिक्स फॉलो करने के बावजूद भी फ्रिज की आवाज बंद नहीं होती है तो साउंडप्रूफ कैबिनेट बनवा सकते हैं। इसके अलावा फ्रिज की आवाज को बंद करने के लिए इसके आसपास जगह खाली रखें। इसे दीवार में सटाकर रखने से बचें। नियमित रूप से फ्रिज की साफ सफाई करें। साउंडप्रूफ रूम डिवाइडर भी बनवा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक