1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Flipkart की ईयर एंड सेल में सुनहरा अवसर, 7299 रुपये में घर ले जाएं Motorola का 12GB रैम वाला ये फोन

Flipkart की ईयर एंड सेल में सुनहरा अवसर, 7299 रुपये में घर ले जाएं Motorola का 12GB रैम वाला ये फोन

 Published : Dec 28, 2025 01:05 pm IST,  Updated : Dec 28, 2025 01:05 pm IST

मोटोरोला का यह सस्ता फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 5200mAh की दमदार बैटरी और 18W USB Type C वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलता है।

Motorola G05- India TV Hindi
मोटोरोला जी 05 Image Source : MOTOROLA

Motorola G05 in Sale: मोटोरोला के फोन को लेकर स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहले से ही भरोसा बना हुआ है और इसके फोन को लेकर ग्राहक आश्वस्त रहते हैं कि ये फोन लंबे समय तक चलने वाले फोन होते हैं। मोटोरोला के G05 फोन पर इस समय ऐसा ऑफर चल रहा है जो कि आपको इस फोन को खरीदने के लिए सोचने पर मजबूर कर देगा। इस फोन को खरीदने के लिए आपको एक और कारण मिल गया है कि ये कम बजट में आपके घर आ सकता है और बेहद शक्तिशाली परफॉर्मेंस देने का वादा करता है।

दरअसल फ्लिपकार्ट पर इस समय ईयर एंड सेल चल रही है जिसमें Motorola G05 आपको केवल 7299 रुपये में मिल पाएगा। इस फोन में आपको 12 जीबी रैम (4 जीबी रियल और 8 जीबी वर्चुअल रैम) मिल सकती है यानी इस फोन की रैम को 12GB तक वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके साथ इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज आपको मिलती है। 

जानिए इस फोन को खरीदने के लिए क्या-क्या खास बातें प्रेरित करती हैं

  • फ्लिपकार्ट पर ईयर एंड सेल चल रही है जिसमें आप इस फोन को 29 दिसंबर तक सस्ते में खरीद सकते हैं।
  • इस फोन की कीमत घटकर 7299 रुपये पर आ गई है।
  • फोन पर 5 परसेंट का कैशबैक भी मिल रहा है।
  • फोन को 257 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आप ले सकते हैं जो इसे खरीदने का एक और आकर्षक कारण बन सकता है।

Moto G05 के फीचर्स

मोटोरोला का यह बजट स्मार्टफोन 6.67 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

Motorola G05
Image Source : MOTOROLAमोटोरोला जी 05

प्रोसेसर-स्टोरेज के बारे में जानें

Moto G05 में MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है फोन

मोटोरोला का यह सस्ता फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 5200mAh की दमदार बैटरी और 18W USB Type C वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, FM रेडियो, Wi-Fi, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा

इस स्मार्टफोन में 50MP का मेन रियर कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। साथ ही, यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है और डॉल्वी एटमस को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़ें

Realme Neo 8 जनवरी में हो सकता है लॉन्च, फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक