1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. X (Twitter) का करते हैं इस्तेमाल तो तुरंत 2FA को कर लें इनेबल, कोई नहीं कर पाएगा ताका-झांकी

X (Twitter) का करते हैं इस्तेमाल तो तुरंत 2FA को कर लें इनेबल, कोई नहीं कर पाएगा ताका-झांकी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 28, 2023 06:30 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 06:30 pm IST

टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) एक ऐसा फीचर है जिससे एक यूजर अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट को सिक्योर कर सकता है। 2FA को इनेबल करने के बाद अगर किसी को आपके अकाउंट का पासवर्ड भी पता हो जाता है तो वह उसे एक्सेस नहीं कर पाएगा।

Two-Factor Authentication, How to Enable Two-Factor Authentication, How to Enable 2FA- India TV Hindi
एक्स के इस फीचर से यूजर्स अपने डेटा और प्राइवेसी को मेंटेन रख सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

टेक्नोलॉजी के दौर में आजकल जमकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए हमारे कई सारे काम आसान हुए हैं। सूचनाओं के प्रसारण के लिए भी आजकल सोशल मीडिया का खूब उपयोग हो रहा है। सोशल मीडिया ने कई तरह से हमारे लिए लाभकारी है लेकिन इसमें कई बार प्राइवेसी ब्रीच, डेटा लीक का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम वह सब ऐहतियात बरतें जिससे हमारा डेटा और प्राइवेसी दोनों मेंटेन रहें। X (Twitter) भी अपने यूजर्स को  अपना अकाउंट सिक्योर  करने के लिए Two-Factor ऑथेंटिकेशन की सुविधा देता है।

 Two-Factor ऑथेंटिकेशन फीचर क्या है

आपको बता दें कि टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) एक ऐसा फीचर है जिससे एक यूजर अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट को सिक्योर कर सकता है। 2FA को इनेबल करने के बाद अगर किसी को आपके अकाउंट का पासवर्ड भी पता हो जाता है तो वह उसे एक्सेस नहीं कर पाएगा। इसे एक्टिव रखने के बाद यूजर्स को पॉसवर्ड से लॉगिन करने के बाद भी यूजर्स को अकाउंट एक्सेस करने के लिए दूसरा प्रूफ भी देना पड़ता है। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच एक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव करना बेहद जरूरी है।

Two-Factor ऑथेंटिकेशन को इनेबल करने का यह है पूरा प्रोसेस

  1. 2FA को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले ब्राउजर पर X को ओपन करें और फिर इसे लॉग इन करें।
  2. अब X के होम स्क्रीन पर आपको लेफ्ट साइड पर More का ऑप्शन मिलेगा।
  3. अब आपको मोर के ऑप्शन पर सेटिंग और सपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  4. अब आपको Settings and Privacy पर क्लिक करना होगा।
  5. अब आपके सामने एक नया मेन्यू ओपन होगा इस पर आपको Security and account access के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  6. अब आपको राइट साइड पर आ रहे मेन्यू से सिक्योरिटी पर क्लिक करना होगा।
  7. अब नए पेज पर आपको Two-Factor Authentication ओपन होकर मिल जाएगा। यहां आपको 2FA के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  8. यहां आपको Text Message, Security key और Authentication app का ऑप्शन मिलेगा।
  9. नेक्स्ट स्टेप में आपको कोड डालकर कंफर्म करना होगा।
  10. इस तरह से आप आसानी से X पर 2FA को एक्टिवेट कर सकते हैं। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक