1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. BSNL के करोड़ों यूजर्स को तोहफा, अब कर पाएंगे HD कॉलिंग, बस करना होगा यह काम

BSNL के करोड़ों यूजर्स को तोहफा, अब कर पाएंगे HD कॉलिंग, बस करना होगा यह काम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 28, 2024 02:37 pm IST,  Updated : Nov 28, 2024 02:37 pm IST

BSNL ने अपने 9 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए HD कॉलिंग सर्विस लॉन्च की है। यूजर्स अब BSNL के नेटवर्क पर हाई डिफिनिशन कॉल कर सकेंगे। BSNL 4G यूजर्स अपने नंबर पर यह VoLTE सर्विस एक्टिवेट कर पाएंगे।

BSNL HD Calling- India TV Hindi
BSNL HD Calling Image Source : FILE

BSNL ने VoLTE सर्विस अपने 4G यूजर्स के लिए लॉन्च कर दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही 4G सर्विस को कमर्शियली लॉन्च करने वाली है। बीएसएनएन ने नेटवर्क इंप्रूव करने के लिए कमर कस लिया है। कंपनी ने 50 हजार से ज्यादा नए 4G मोबाइल टावर इंस्टॉल कर दिए हैं, जिनमें से 41 हजार से ज्यादा मोबाइल टावर लाइव हो गए हैं। 4G टावर लगाए जाने की वजह से कनेक्टिविटी पहले के मुकाबले बेहतर हो गई है। 4G नेटवर्क पर HD कॉलिंग एक्टिवेट करना यूजर्स के लिए बेहद आसान हो गया है। उन्हें बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

BSNL नंबर पर HD कॉलिंग इनेबल करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को यह ध्यान रखना होगा कि उनका सिम कार्ड अपग्रेडेड है यानी कि वो 4G/5G इनेबल्ड सिम कार्ड यूज कर रहे हैं। बीएसएनएल अपने 2G/3G सिम कार्ड यूजर्स को फ्री में 4G सिम कार्ड दे रहा है। इसके लिए यूजर्स को अपने नजदीकी टेलीफोन एक्सचेंज या फिर कस्टमर केयर सेंटर को विजिट करना होगा। जरूरी दस्तावेज वेरिफिकेशन के बाद यूजर को फ्री में नया 4G/5G सिम कार्ड मिल जाएगा।

ऐसे करें इनेबल

अपने नंबर पर VoLTE इनेबल करने के लिए यूजर को अपने फोन के मैसेज में जाना होगा। इसके बाद 53733 पर एक SMS भेजना होगा। यूजर्स को मैसेज में ACTVOLTE टाइप करना होगा और 53733 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ मिनट बाद ही यूजर के नंबर पर VoLTE सर्विस एक्टिवेट हो जाएगा। सर्विस एक्टिवेट होने के बाद यूजर के नंबर से HD कॉलिंग की जा सकेगी। हालांकि, HD कॉलिंग करने के लिए यूजर को 4G नेटवर्क वाले एरिया में रहना होगा या फिर वो अपने घर के Wi-Fi से कनेक्ट करके भी HD कॉलिंग का लाभ ले सकेंगे।

BSNL अगले साल जून तक पूरे देश में कमर्शियली 4G सर्विस लॉन्च कर देगा। साथ ही, कंपनी 5G की ट्रायल भी कर रही है। ऐसे में अगले साल के आखिर तक मैट्रो में बीएसएनएल की 5G सर्विस भी देखने को मिल सकती है। BSNL ने पिछले तीन महीने में 65 लाख से ज्यादा नए मोबाइल यूजर अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद लाखों यूजर्स ने सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर का दामन थाम लिया है।

यह भी पढ़ें - देसी ब्रांड ने चीनी कंपनियों के उड़ाए होश, 7000 रुपये से कम में लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक