Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Jio, Airtel, Vi, BSNL के eSIM कैसे करते हैं काम? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Jio, Airtel, Vi, BSNL के eSIM कैसे करते हैं काम? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Mar 03, 2026 10:08 am IST, Updated : Mar 03, 2026 10:08 am IST

इन दिनों लॉन्च होने वाले प्रीमियम और कुछ मिड बजट फोन में आपको eSIM का सपोर्ट मिलता है। इसमें आप फिजिकल सिम कार्ड के साथ-साथ डिजिटल सिम कार्ड को भी यूज कर सकते हैं। eSIM में क्या खास है और इसे कैसे यूज किया जा सकता है? आइए जानते हैं...

eSIM, SIM Card- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH ई-सिम

Interesting Face about eSIM: डिजिटल दुनिया में अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन में डिजिटल सिम कार्ड भी लगा सकते हैं। इस सिम कार्ड में फिजिकल सिम की तरह ही सभी सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन यूजर्स इसे फिजिकली अपने फोन में इंसर्ट नहीं कर सकते हैं। Apple, Samsung, Google, Oppo जैसे ब्रांड अपने फ्लैगशिप फोन में फिजिकल सिम के साथ-साथ eSIM का भी सपोर्ट देते हैं। ऐसे में अगर यूजर्स को फोन में दो सिम कार्ड यूज करना है तो वो फिजिकल सिम कार्ड के साथ eSIM यूज कर सकते हैं।

eSIM में क्या है खास?

दूरसंचार विभाग (DoT) ने अपने आधिकारिक X हैंडल से eSIM से जुड़े कई तथ्य बताएं हैं, जिन्हें यूजर्स को समझना जरूरी है। दूरसंचार विभाग के मुताबिक, eSIM एक डिजिटल सिम कार्ड होता है, जिसे फोन में सॉफ्टवेयर के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है। SIM यानी सब्सक्राइबर्स आइडेंटिटी मॉड्यूल के इस डिजिटल वर्जन को फोन में एक्टिवेट करना बेहद आसान है।

भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर्स Airtel, Jio, BSNL और Vi अपने यूजर्स को eSIM ऑफर करते हैं। DoT ने बताया कि eSIM कार्ड को QR कोड के जरिए एक्टिविटे किया जा सकता है। इसके लिए किसी फिजिकल सिम कार्ड की जरूरत नहीं होती है और यह पूरी दुनिया में काम करता है।

eSIM का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि यह फिजिकल सिम कार्ड की तरह खराब नहीं होता है। यह न तो घिस सकता है और न ही इसमें स्कैच लग सकता है। फिजिकल सिम कार्ड की तरह इसे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करना आसान नहीं है। हालांकि, eSIM इस्तेमाल करने वालों को कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। गलती से eSIM का सॉफ्टवेयर फोन से डिलीट होने पर सभी सेवाएं बंद हो जाएंगे। इसके बाद आपको दोबारा eSIM के लिए रिक्वेस्ट दर्ज करना होगा।

कैसे इस्तेमाल करें eSIM?

अगर, आप फिजिकल सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं और अपने फोन में eSIM यूज करना चाहते हैं तो इसे खरीदना बेहद आसान है। हालांकि, इसके लिए आपके पास eSIM कम्पैटिबल डिवाइस होना चाहिए यानी जिस फोन में eSIM का सपोर्ट मिलेगा, उसमें ही आप इसे यूज कर सकते हैं।

Jio यूजर्स eSIM के लिए MyJio ऐप या फिर नजदीकी जियो स्टोर से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, Airtel और Vi यूजर्स ही आधिकारिक ऐप या फिर नजदीकी कस्टमर केयर सेंटर से eSIM के लिए आवेदन दे सकते हैं। वहीं, BSNL यूजर्स को eSIM के आवेदन के लिए कस्टमर सर्विस सेंटर पर जाना होगा। eSIM के आवेदन के लिए यूजर्स को KYC करवाने की जरूरत होती है, ताकि कंपनियां किसी गलत आदमी को eSIM कार्ड न जारी कर पाए।

QR कोड के जरिए होगा एक्टिवेट

eSIM का आवेदन करने पर यूजर्स को रजिस्टर्ड ई-मेल पर QR कोड प्राप्त होता है। इसके बाद मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क वाले ऑप्शन में जाकर Add eSIM या डाउनलोड eSIM पर जाएं और ई-मेल में प्राप्त QR कोड को स्कैन करके eSIM को अपने फोन में यूज कर लें। इसके बाद IVR कॉल प्राप्त होगा और eSIM प्रोसेस के लिए रिक्वेस्ट मिलेगा। इस प्रक्रिया को पूरा होने में 4 घंटे तक का समय लग सकता है। जैसे ही eSIM एक्टिवेट होगा, आपके फिजिकल सिम कार्ड का नेटवर्क गायब हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - 10,000 रुपये सस्ता हुआ OnePlus का 80W चार्जिंग वाला फोन, एक झटके में कम हो गई कीमत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement