1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. जितना चाहे उतना चलाएं इंटरनेट, Jio लाया अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाला जबरदस्त प्लान

जितना चाहे उतना चलाएं इंटरनेट, Jio लाया अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाला जबरदस्त प्लान

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 05, 2023 07:48 am IST,  Updated : Aug 05, 2023 07:48 am IST

जियो अपने ग्राहकों के लिए एक खास रिचार्ज प्लान लेकर आई है जिसमें किसी भी प्रकार की डेटा लिमिट नहीं मिलती। यानी आप जितना चाहें उतना इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते हैं।

Freedom Plan, Jio, Jio prepaid plans, Jio Recharge Plans, reliance jio, Reliance Jio Freedom Recharg- India TV Hindi
जियो के इस ऑफर में आप डेटा को अपने मुताबिक खर्च कर सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

Cheapest Recharge Plan of Reliance Jio: इंटरनेट और कॉलिंग की जब भी बात होती है तो लोग जियो की तरह ही जाना पसंद करते हैं। जियो ही सबसे सस्ता इंटरनेट और फ्री कॉलिंग यूजर्स को ऑफर करती है और यही वजह है कि कंपनी देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी बनी हुई है। जियो के पास हर सेगमेंट के ग्राहकों के लिए प्लान्स मौजूद हैं। यदि आप भी जियो यूजर हैं और सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो आपको हम एक किफायती प्लान बताने जा रहे हैं। इस प्लान में आप डेटा का इस्तेमाल अपने मुताबिक कर सकते हैं। 

जियो अपने ग्राहकों के लिए एक खास रिचार्ज प्लान लेकर आई है जिसमें किसी भी प्रकार की डेटा लिमिट नहीं मिलती। यानी आप जितना चाहें उतना इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते हैं। आइए जियो के इस रिचार्ज प्लान के बारे में...

Jio का ये है बेस्ट प्लान

जियो के जिस प्लान के बारे में हम बात कर रहे हैं वह 296 रुपये का आता है। इस प्लान में आपको धमाकेदार ऑफर्स मिलते हैं। इसमें आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इतना ही नहीं आप 30 दिन तक किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। जियो इसमें डेली अनलिमिटेड डेटा भी ऑफर करती है।

प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स

बता दें कि जियो के इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि पूरी वैलिडिटी के लिए आपको 25GB डाटा मिलता है। हालांकि यह डाटा बिना किसी लिमिट के साथ मिलता है। यानी आप चाहें तो एक दिन में पूरा डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर पूरे 30 दिन तक इस डेटा का इस्तेमाल कर लें। जियो इसमें आपको डेली 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। 

जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन फ्री

अगर आप ओटीटी वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं तो इस प्लान में इसकी भी सुविधा मिलती है। जियो 296 रुपये के रिचार्ज के साथ आपको जियो सिनेमा का भी सब्सक्रिप्शन देती है। इसके साथ ही इसमें जियो सिक्योरिटी और जियो टीवी का भी सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। बता दें कि अगर आप जियो के ऐसे यूजर हैं जिन्हें कॉलिंग की ज्यादा जरूरत पड़ती है तो यह प्लान आपके लिए सबसे परफेक्ट है। 

यह भी पढ़ें- iPhone 15 की लॉन्च डेट आई सामने, एक महीने बाद इस दिन से शुरू होगी प्री बुकिंग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक