1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 15 की लॉन्च डेट आई सामने, एक महीने बाद इस दिन से शुरू होगी प्री बुकिंग

iPhone 15 की लॉन्च डेट आई सामने, एक महीने बाद इस दिन से शुरू होगी प्री बुकिंग

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 04, 2023 01:47 pm IST,  Updated : Aug 04, 2023 02:25 pm IST

एप्पल सितंबर महीने में आईफोन 15 को लॉन्च कर सकती है। आईफोन की नई सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी सितंबर के दूसरे सप्ताह में आईफोन 15 को लॉन्च कर सकती है।

iPhone 15, iPhone 15 Launch date, iPhone 15 big update, Iphone 15, apple, apple upcoming iphone- India TV Hindi
एप्पल इस बार आईफोन की नई सीरीज में कई बड़े बदलाव करने वाली है। Image Source : फाइल फोटो

iPhone 15 Launch date Updates: आईफोन का क्रेज ऐसा है कि जो लोग इसे नहीं खरीदते वह भी इसके नए मॉडल्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आईफोन की अपकमिंग सीरीज (iPhone Upcoming Series) आईफोन 15 को लेकर भी लोगों में गजब का एक्साइटमेंट बना हुआ है। एप्पल नई सीरीज को सितंबर महीने में लॉन्च कर सकती है। अब जब आईफोन 15 (iPhone 15 Updates) की लॉन्चिंग को लगभग एक महीने का समय बचा हुआ है तो नई नई अपडेट्स सामने आ रही है। अब आईफोन 15 की लॉन्च डेट (iPhone 15 Launch Date) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। माना जा रहा है कि एप्पल सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह में आईफोन 15 को लॉन्च कर सकती है। 

इस दिन लॉन्च होगा आईफोन 15

आपको बता दें कि एप्पल हर साल सितंबर महीने में लॉन्च इवेंट आयोजित करता है। आईफोन के लॉन्च का यह इवेंट कैलिफोर्निया के एप्पल पार्क में होगा। फेमस टिपस्टर अभिषेक यादव ने आईफोन 15 की लॉन्चिंग डेट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिपस्टर की मानें तो एप्पल 13 सितंबर को iPhone 15 की नई सीरीज को लॉन्च कर सकती है। आईफोन की नई सीरीज का लॉन्च इवेंट आप एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे। 

आपको बता दें कि अभी तक एप्पल की तरफ से आईफोन 15 की लॉन्चिंग को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक इस सीरीज को लेकर जो भी डिटेल्स सामने आई हैं वह लीक्स के मुताबिक ही हैं। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि कंपनी अपने कर्मचारियों से 13 सितंबर को छुट्टी न लेने के लिए कह रही है। माना जा रहा है कि इस दिन एक नया स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। 

iPhone 15 की प्री बुकिंग इस दिन से

आपको बता दें कि एप्पल का पिछला इवेंट बुधवार के दिन हुआ था और 13 सितंबर को भी बुधवार ही पड़ रहा है । ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी 13 सितंबर को आईफोन 15 को लॉन्च कर सकती है। अगर कंपनी 13 सितंबर को आईफोन 15 को लॉन्च कर देती है तो इसके दो दिन बाद यानी 15 सितंबर से आईफोन 15 के प्री ऑर्डर शुरू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Jio ने की गजब की प्लानिंग, अब 30 दिन तक मिलेगी फ्री कॉलिंग के साथ Netflix, Amazon Prime की सुविधा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक