1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. WhatsApp में कमाल का प्राइवेसी फीचर, बिना ब्लॉक किए इस तरह छिपा सकते हैं अपना DP

WhatsApp में कमाल का प्राइवेसी फीचर, बिना ब्लॉक किए इस तरह छिपा सकते हैं अपना DP

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 07, 2024 11:04 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 10:12 am IST

WhatsApp में कई कमाल के प्राइवेसी फीचर्स दिए गए हैं। कई यूजर्स को वाट्सऐप के इन प्राइवेसी फीचर्स के बारे में सही से पता नहीं होता है। अगर, आपको कि किसी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट से अपना DP यानी प्रोफाइल पिक्चर छिपाना है , तो आप इसे आसानी से कर सकते हैं।

WhatsApp Privacy Feature- India TV Hindi
WhatsApp Privacy Feature Image Source : FILE

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लाता रहता है। मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के कई ऐसे फीचर्स हैं, जिन्हें कई यूजर्स इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। ये फीचर्स बड़े ही उपयोगी होते हैं और आपके कई काम को आसान बना देते हैं। ऐसे ही वाट्सऐप में एक ऐसा फीचर भी है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने प्रोफाइल फोटो को किसी से बिना ब्लॉक किए भी छिपा सकते हैं।

आम तौर पर अगर आपको अपना प्रोफाइल फोटो किसी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट को नहीं दिखाना है तो आपको उस कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करना होता है। हालांकि, बिना ब्लॉक किए भी आप अपनी प्रोफाइल फोटो यानी DP को किसी भी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट से छिपा सकते हैं। यह करना बेहद आसान है। हम आपको इस कमाल के ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं...

इस तरह छिपाएं अपना DP

  1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में वाट्सऐप ओपन कर लें।
  2. ऐप ओपन करने के बाद आपको ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप या क्लिक करना होगा।
  3. फिर आपको वहां दिए गए ऑप्शन में से सेटिंग्स पर टैप करना होगा।
  4. अगले पेज पर आपको प्राइवेसी का ऑप्शन मिलेगा।
  5. यहां पर आपको प्रोफाइल फोटो पर टैप करना होगा।
  6. इसके बाद आपको यहां चार ऑप्शन- Everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody मिलेंगे।
  7. इसमें आपको My Contacts Except पर टैप करके उन कॉन्टैक्ट्स को चुनना होगा, जिन्हें आप अपना DP नहीं दिखाना चाहते हैं।
  8. इस तरह से आप किसी को बिना ब्लॉक किए ही अपना DP छिपा सकते हैं।

WhatsApp DP
Image Source : FILEWhatsApp DP

अगर, आप उपर दिए गए ऑप्शन में से Everyone का चुनाव करते हैं तो आपका DP सभी वॉट्सऐप यूजर्स को दिखाई देगा चाहे वो आपके कॉन्टैक्ट में है या नहीं। वहीं, अगर आप My Contacts का चुनाव करते हैं तो आपका DP केवल उन यूजर्स को दिखाई देगा, जो आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में है। इसके अलावा अगर आपने Noone का ऑप्शन चुना तो आपका DP किसी को भी नहीं दिखाई देगा, चाहे वो आपके कॉन्टैक्ट में हो या फिर नहीं हो, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - 100 या 200 नहीं, यह कंपनी ला रही 300W की चार्जिंग टेक्नोलॉजी, पलक झपकते ही आपका फोन हो जाएगा चार्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक