CAPTAIN AMRINDER SINGH
-
कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में होगी वापसी? भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, बोले- "संपर्क में हैं"
पंजाब के सियासी गलियारे में इन दिनों ये चर्चा तेज हो गई है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। पिछले दिनों उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ की थी।
पंजाब | Jun 04, 2026 04:16 pm IST -
Punjab Election Result 2022: अमरिंदर ने चुनाव में हार स्वीकार की, जीत पर AAP को दी बधाई
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बयान में कहा कि जीत और हार चुनाव का स्वाभाविक परिणाम है, अंत में यह पंजाब में लोकतंत्र की जीत है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी (आप) और उसके मुख्यमंत्री पद के चेहरा भगवंत सिंह मान को "चुनाव में शानदार जीत" के लिए बधाई दी।
इलेक्शन न्यूज | Mar 10, 2022 04:16 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब चुनाव 2022: BJP 65 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, कैप्टन और भाजपा के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगी। पंजाब में हम NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
इलेक्शन न्यूज | Jan 24, 2022 03:57 pm IST -
पंजाब विधानसभा चुनाव: कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से लड़ेंगे, बोले- सिद्धू के चलते नहीं छोड़ूंगा...
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला से पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) लड़ने का ऐलान किया है। कैप्टन के चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही पंजाब में सियासी माहौल गर्मा गया है।
इलेक्शन न्यूज | Nov 21, 2021 07:15 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब: कैप्टन के 'दरबार' पहुंचे CM चरणजीत सिंह चन्नी, इस मुद्दे पर हो सकती है बात
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने मोहाली में उनके फॉर्म हाउस पहुंचे हैं। फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी मुलाकात का एजेंडा सामने नहीं आया है।
राजनीति | Oct 14, 2021 05:36 pm IST -
पंजाब की राजनीति में कितने ताकतवर हैं अमरिंदर सिंह? जानिए कौन दे सकता है उनका साथ
पंजाब में अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस पार्टी तोड़ेंगे तो कांग्रेस के 4 सांसद समेत करीब 20 से 25 विधायक भी कैप्टन के साथ जा सकते हैं। परनीत कौर, गुरजीत सिंह औजला, मनीष तिवारी, मोहम्मद सदीक आदि कैप्टन गुट के बताए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय | Sep 30, 2021 04:45 pm IST -
Advertisement
-
कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिल सकती है मोदी सरकार में जगह, नए कृषि मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज
सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के पूर्व मुख्यंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को नया कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार शाम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर पर करीब 50 मिनट तक बैठक की। मोदी सरकार में कैप्टन अमरिंदर को नया कृषि मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।
राष्ट्रीय | Sep 29, 2021 07:31 pm IST -
गुरु की गुगली से पंजाब पॉलिटिक्स में आया नया मोड़ !
नवजोत सिंह सिद्धू के घर उनके खेमे के नेताओं का जमावड़ा लगा है। कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने वाली रजिया सुल्ताना, परगट सिंह, विधायक कुलबीर सिंह जीरो उनके घर मौजूद हैं।
हक़ीक़त क्या है | Sep 28, 2021 09:35 pm IST -
Advertisement
-
अबकी बार किसकी सरकार : पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के बाद एक के बाद एक 3 इस्तीफे
पंजाब कांग्रेस के महासचिव योगिंदर ढींगरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे थोड़ी देर पहले ही कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने अपने पद से इस्तीफा दिया था और उससे कुछ पहले राज्य इकाई के कोषाध्यक्ष पद से गुलजार इंदर सिंह चहल ने भी इस्तीफा दिया था। ये सारे इस्तीफे नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद आए है।
चुनाव | Sep 28, 2021 08:40 pm IST -
अमरिंदर सिंह का इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान की बेचैनी को दर्शाता है: भाजपा
भाजपा महासचिव तरुण चुग ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है क्योंकि उसे चुनावों में हार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि ‘‘पंजाब में कांग्रेस खुद को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष कर रही है।’’
राष्ट्रीय | Sep 18, 2021 11:13 pm IST -
Advertisement
-
कुरुक्षेत्र | राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं सिद्धू, पाक से हैं संबंध : कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की सिद्धू इतना नाकाबिल हैं कि अपना मंत्रालय नहीं चल पाए। साथ ही उन्होंने कहा," मैं सिद्धू के सीएम बनने का विरोध करूंगा।"
कुरुक्षेत्र | Sep 18, 2021 08:00 pm IST -
इमरान और बाजवा के साथ हैं सिद्धू, सीएम बने तो बेड़ा गर्क कर देंगे: कैप्टन अमरिंदर सिंह
सिद्धू को आड़े हाथ लेते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि बाजवा के साथ सिद्धू की दोस्ती राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। सिद्धू राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं। पाकिस्तान से भारत में हथियार भेजे जाते हैं। सिद्धू बाजवा, इमरान खान और पाकिस्तान के साथ हैं।
राजनीति | Sep 18, 2021 11:19 pm IST -
Advertisement
-
मुक़ाबला | कांग्रेस में कैप्टन का अपमान, अब किसको मिलेगी कमान?
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि अब सोनिया गांधी जिसे चाहें उसे सीएम बना लें। उन्होंने कहा कि मैंने सुबह ही सोनिया गांधी को फोन कर अपने फैसले के बारे में बता दिया था। कैप्टन ने कहा कि हाईकमान को किसी और पर भरोसा है तो उसी पर भरोसा करें, मैं जा रहा हूं।
न्यूज़ | Sep 18, 2021 07:11 pm IST -
पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कैप्टन ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की और बार-बार हो रहे ‘अपमान’ को लेकर नाराजगी एवं नाखुशी जताई।
न्यूज़ | Sep 18, 2021 05:19 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कैप्टन ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की और बार-बार हो रहे ‘अपमान’ को लेकर नाराजगी एवं नाखुशी जताई। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक में इस्तीफा देने के बारे में फैसला किया।
न्यूज़ | Sep 18, 2021 05:09 pm IST