CONG
-
मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में जानकारी छिपाने के आरोप में कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया था। नटराजन ने चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है।
राष्ट्रीय | Jun 12, 2026 01:56 pm IST -
Rajya Sabha Election: 24 सीटों पर निर्विरोध जीते उम्मीदवार, बढ़ा NDA का कुनबा, जानें नंबर गेम
राज्यसभा की 27 सीटों में से 24 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आए हैं जिसमें 19 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि शेष पांच सीटें कांग्रेस के खाते में गईं हैं। जानें अब कैसा है नंबर गेम?
राजनीति | Jun 12, 2026 10:57 am IST -
Advertisement
-
"शरद पवार पहल करें, कांग्रेस में विलय करें समान विचारधारा वाले दल", विपक्षी एकता पर संजय राउत का बड़ा दांव
विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए संजय राउत ने एक बड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से अलग होकर बने दलों को अब एक साथ आ जाना चाहिए।
महाराष्ट्र | Jun 11, 2026 11:41 pm IST -
सीतापुर में कांग्रेस में अनबन! युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पर ही बरस पड़े सांसद, पलटवार का वीडियो भी आया सामने
Sitapur Congress Controversy: सीतापुर में कांग्रेस में अंतर्कलह की बात सामने आ गई है। दरअसल, कांग्रेस सांसद राकेश राठौर उस वक्त एक वीडियो में नाराज होते हुए दिखे जब पार्टी कार्यकर्ता ने सीतापुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के समर्थन में नारा लगा दिया।
उत्तर प्रदेश | Jun 11, 2026 10:58 pm IST -
Advertisement
-
कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, खरगे समेत 3 उम्मीदवार निर्विरोध जीते; जानें BJP का हाल
कर्नाटक राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। कर्नाटक में कांग्रेस के तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान विजयी घोषित हो गए हैं। जानें BJP ने कैसा प्रदर्शन किया।
राजनीति | Jun 11, 2026 04:30 pm IST -
EC दफ्तर के सामने NSUI का हंगामा, वर्कर्स को पकड़ ले गई पुलिस; नटराजन का नामांकन रद्द होने का कर रहे थे विरोध
NSUI Protest Election Commission: कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI ने दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने हंगामा किया और मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का विरोध किया।
राजनीति | Jun 11, 2026 10:32 pm IST -
Advertisement
-
1.48 लाख मृत महिलाओं के खाते में चले गए 128 करोड़, कर्नाटक सरकार की 'गृहलक्ष्मी' स्कीम में भारी अनियमितता उजागर
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कांग्रेस सरकार पर 'गृह लक्ष्मी गारंटी योजना' की महिला लाभार्थियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक वेरिफिकेशन ड्राइव चला रही है, जिससे एक लाख से ज़्यादा लाभार्थियों को इस प्रोग्राम से हटाया जा सकता है।
राष्ट्रीय | Jun 11, 2026 03:22 pm IST -
MP में अब कितने भी बच्चे हों सरकारी नौकरी मिलेगी, दिग्विजय का 25 साल पुराना कानून रद्द होने पर क्या बोली कांग्रेस?
सीएम मोहन यादव के आदेश के मुताबिक एमपी में 2 से ज्यादा बच्चे होने पर भी अब सरकारी नौकरी मिल सकेगी। दिग्विजय सिंह के 25 साल पुराने इस नियम के निरस्त होते ही बीजेपी के फायरब्रांड विधायक रामेश्वर शर्मा मैदान में उतरे और उन्होंने कांग्रेस पर एक ऐसा हमला बोला जिसने पूरी डिबेट का रुख ही मोड़ दिया।
मध्य-प्रदेश | Jun 11, 2026 06:35 pm IST -
Advertisement
-
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द मामले में सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, कांग्रेस ने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन रद्द होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
राष्ट्रीय | Jun 11, 2026 01:00 pm IST -
पूर्व मंत्री की अशोक गहलोत को चुनौती, 'मेरा नार्को टेस्ट करवाकर साबित करें कि मैंने 10 करोड़ रुपये लिए थे'
पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चुनौती दी कि अगर इस बात का कोई सबूत है कि उन्होंने 2020 के राजनीतिक संकट के दौरान 10 करोड़ रुपये लिए थे तो उनका 'नार्को टेस्ट' करवाया जाए।
राजस्थान | Jun 11, 2026 08:06 am IST -
Advertisement
-
कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने मंच से मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी गाली, PM मोदी को लेकर भी बिगड़े बोल
कांग्रेस के विधायक बाबूलाल जंडेल ने मंच से विवादित बयान दिया है, जिसमें सीएम मोहन यादव के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया है।
मध्य-प्रदेश | Jun 10, 2026 06:35 pm IST -
राहुल गांधी की फिर बढ़ी मुश्किलें, बोस्टन में भगवान राम को लेकर दिए बयान पर कोर्ट ने निचली अदालत का आदेश किया रद्द
राहुल गांधी ने अमेरिका के बोस्टन में भगवान राम को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिस पर अब वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट ने निचली अदालत को आदेश दिया है कि इस मामले की सुनवाई फिर से की जाए।
उत्तर प्रदेश | Jun 10, 2026 01:39 pm IST -
Advertisement
-
केरल सरकार ने किया 2 गारंटी लागू करने का फैसला, किया मुफ्त बस यात्रा का ऐलान; बुजुर्गों के लिए भी बनेगा नया विभाग
मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने चुनावी घोषणा पत्र में दी गई पांच गारंटियों में से दो को लागू करने का निर्णय किया है। सीएम सतीसन ने घोषणा की कि अब से हर केरलवासी को बस में फ्री में यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही, बुजुर्गों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है।
राजनीति | Jun 10, 2026 02:15 pm IST -
क्या ममता बनर्जी की TMC, कांग्रेस में विलय करने की तैयारी में है? पार्टी ने साफ की स्थिति
हाल में INDIA गठबंधन की मीटिंग हुई और उसमें ममता बनर्जी-कांग्रेस के बीच नजदीकियां दिखने के बाद चर्चा निकल पड़ी कि क्या TMC, कांग्रेस में विलय के बारे में भी सोच रही है। इसको लेकर अब कांग्रेस ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
राजनीति | Jun 10, 2026 04:43 pm IST -
Advertisement
-
कौन हैं भाजपा नेता महेश केवट? कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद राज्यसभा जाना हुआ तय
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। मीनाक्षी पर फॉर्म में केस की जानकारी छिपाने का आरोप है। इसके साथ ही भाजपा के महेश केवट का राज्यसभा जाना तय हो गया है।
मध्य-प्रदेश | Jun 09, 2026 10:07 pm IST -
अब MP में ऑपरेशन लोटस! कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरु किया जा रहा शिफ्ट, BJP पर MLA को खरीदने का आरोप
कांग्रेस के विधायकों को चार्टेड प्लेन से बेंगलुरु शिफ्ट किया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि बीजेपी की ओर से कांग्रेस विधायकों को 5 से 8 करोड़ रुपये में खरीदने का ऑफर दिया गया है।
मध्य-प्रदेश | Jun 09, 2026 02:54 pm IST -
Advertisement
-
INDIA ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस की लीडरशिप पर सवाल, कई दलों ने जताई चिंता; जानें क्या-क्या हुआ?
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। इस बैठक में कई दलों के नेताओं ने कांग्रेस की लीडरशिप पर सवाल उठाए। जरूरी मुद्दे नहीं उठाए जाने को लेकर दलों ने कांग्रेस को घेरा।
राजनीति | Jun 08, 2026 07:54 pm IST -
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक, शरद पवार बोले- 'हमारे पास 3 साल का समय, सभी को साथ लाना जरूरी'
तमिलनाडु के विपक्षी दल डीएमके और आम आदमी पार्टी ने इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में शामिल होने से मना कर दिया है। दोनों दलों ने कांग्रेस पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। कुल 22 पार्टियां इसमें शामिल हैं।
राजनीति | Jun 08, 2026 03:09 pm IST -
INDIA अलायंस की बैठक से पहले दिल्ली में मिले ममता और केजरीवाल, क्या विपक्ष मजबूत करने पर बनेगी बात?
ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात अभिषेक बनर्जी के आवास पर हुई है। सोमवार को INDIA अलायंस की मीटिंग से पहले दोनों नेताओं की मुलाकात अहम है। ममता बनर्जी विपक्ष को मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।
देश | Jun 07, 2026 09:25 pm IST -
'अगर सोनिया गांधी मुझे कांग्रेस अध्यक्ष बनातीं, तो क्या मैं मना करता? वो एक बड़ी साजिश थी', अशोक गहलोत का बड़ा बयान
अशोक गहलोत ने 4 साल पहले कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने को लेकर पार्टी में हुई खींचतान का फिर से जिक्र किया है और राजस्थान की सियासत को गरमा दिया है। जानें अशोक गहलोत ने क्या-क्या कहा है।
राजस्थान | Jun 07, 2026 07:42 pm IST