1. होम
  2. विषय
  3. India-tv

INDIA-TV

  • सरकार 21 जून से सभी राज्यों को मुफ्त कोविड टीके उपलब्ध कराएगी

    सरकार 21 जून से सभी राज्यों को मुफ्त कोविड टीके उपलब्ध कराएगी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के एक दिन बाद केंद्र सरकार की तरफ से नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. सोमवार को पीएम ने ऐलान किया था कि केंद्र सरकार 21 जून से सभी राज्यों में सभी वयस्कों को कोरोना रोधी टीके मुफ्त उपलब्ध कराएगी.

    न्यूज़ | Jun 09, 2021 07:22 am IST
  • Video: कानपुर में हुए सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत

    Video: कानपुर में हुए सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत

    उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर से कुछ दूर सचेंडी थाना क्षेत्र के पास तेज गति से जा रही एक बस ने लोडर (विक्रम टैम्पो) को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इस घटना में लोडर और बस की आमने सामने टक्कर हो गई। घायलों का इलाज हैलट में चल रहा है। कुछ लोग इसमें सचेंडी के गांव से चढ़े थे। ये लोग बिस्कुट फैक्टरी में काम करते थे। यह बस लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। यह प्राइवेट बस थी।

    न्यूज़ | Jun 09, 2021 07:20 am IST
  • Advertisement
  • राजस्थान : पांच साल की बच्ची की प्यास के कारण हुई मौत

    राजस्थान : पांच साल की बच्ची की प्यास के कारण हुई मौत

    राजस्‍थान में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. रविवार को यहां एक बच्‍ची ने पानी न मिलने के कारण तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया

    न्यूज़ | Jun 08, 2021 03:00 pm IST
  • मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सीएम ठाकरे ने पीएम मोदी से की मुलाकात

    मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सीएम ठाकरे ने पीएम मोदी से की मुलाकात

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज राजधानी नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात के समय अजीत पवार और अशोक चव्हाण भी उनके साथ मौजूद थे। उद्धव ठाकरे ने पीएम से अलग से मिलने के लिए भी 10 मिनट का समय मांगा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम के साथ महाराष्ट्र सरकार के इन नेताओं की मुलाकात, मराठा आरक्षण और OBC आरक्षण पर को लेकर हुई। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण का ऐलान किया था ताकि मराठा आरक्षण को लागू किया जा सके। आरक्षण के अलावा इस मुलाकाात में टाउ-टे तूफान को से हुए नुकसान और महाराष्ट्र में कोरोना के हालातों पर भी चर्चा हुई।

    न्यूज़ | Jun 08, 2021 01:34 pm IST
  • Advertisement
  • पटना एम्स में बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू

    पटना एम्स में बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू

    कोरोना वैक्सीन ट्रायल: पटना एम्स में तीन बच्चों को मिला कोवैक्सीन का पहला डोज

    न्यूज़ | Jun 08, 2021 12:40 pm IST
  • 63 दिनों के बाद भारत में 1 लाख से कम कोविड केस आए सामने

    63 दिनों के बाद भारत में 1 लाख से कम कोविड केस आए सामने

    कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार कमजोर पड़ती जा रही है। देश में 63 दिनों बाद कोरोना के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 1 लाख से कम है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86 हजार 498 नए मामले सामने आए हैं जबकि ठीक होने वालों की तादाद दोगुनी से ज्यादा रही। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से उभरने वालों की संख्या 1 लाख 82 हजार 282 रही जबकि 2123 और कोरोना मरीजों की इस बीमारी ने जान ले ली।

    न्यूज़ | Jun 08, 2021 11:20 am IST
  • Advertisement
  • सीएम तीरथ सिंह रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी को चार धाम यात्रा का निमंत्रण दिया

    सीएम तीरथ सिंह रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी को चार धाम यात्रा का निमंत्रण दिया

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री को पवित्र चार धाम दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया

    न्यूज़ | Jun 08, 2021 11:00 am IST
  • Top 9 News:  भारत में पिछले 24 घंटों में 86,498 नए कोविड मामले आये सामने

    Top 9 News: भारत में पिछले 24 घंटों में 86,498 नए कोविड मामले आये सामने

    कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार कमजोर पड़ती जा रही है। देश में 63 दिनों बाद कोरोना के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 1 लाख से कम है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 86 हजार 498 नए मामले सामने आए हैं जबकि ठीक होने वालों की तादाद दोगुनी से ज्यादा रही। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से उभरने वालों की संख्या 1 लाख 82 हजार 282 रही जबकि 2123 और कोरोना मरीजों की इस बीमारी ने जान ले ली।

    न्यूज़ | Jun 08, 2021 10:20 am IST
  • Advertisement
  • सुपर 100: मुंबई में पिछले 24 घंटों में 728 नए कोविड मामले आये सामने

    सुपर 100: मुंबई में पिछले 24 घंटों में 728 नए कोविड मामले आये सामने

    मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 728 नए मामले सामने आए हैं और 26 मरीजों की मौत हो गई

    न्यूज़ | Jun 08, 2021 07:40 am IST
  • Pune में केमिकल प्लांट में  लगी भीषण आग, 18 की मौत

    Pune में केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग, 18 की मौत

    महाराष्ट्र के पुणे शहर के एक केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई. अधिकारियों ने इस घटना में कंपनी के 18 कर्मचारियों की मौत होने की पुष्टि की है.

    न्यूज़ | Jun 08, 2021 07:20 am IST
  • Advertisement
  • PM मोदी शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे

    PM मोदी शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। इसबात की जानकारी पीएमओ की तरफ से ट्वीट करके दी गई। प्रधानमंत्री अपने आज के संबोधन में देश में कोरोना के हालात पर बात कर सकते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनलॉक में सावधान रहने की अपील कर सकते हैं। जानकारों की मानें तो पीएम मोदी अपने आज के संबोधन में देश में चल रहे वैक्सीनेशन ड्राइव पर भी बोल सकते हैं और वैक्सीनेशन को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

    न्यूज़ | Jun 07, 2021 02:07 pm IST
  • 
सुपर 100: यूपी के 4 और जिलों में हुआ अनलॉक

    सुपर 100: यूपी के 4 और जिलों में हुआ अनलॉक

    उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले समेत और भी 3 जिलों को खोल दिया गया है

    न्यूज़ | Jun 07, 2021 12:20 pm IST
  • Advertisement
  • पाकिस्तान में रेल हादसा, ट्रेनों की टक्कर में करीब 30 लोगों की मौत

    पाकिस्तान में रेल हादसा, ट्रेनों की टक्कर में करीब 30 लोगों की मौत

    पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी जिले में धारकी शहर के नजदीक दो ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस घटना में 50 से ज्यादा यात्री घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट डॉन डॉट पर ये जानकारी दी गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, ये टक्कर मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस के बीच हुई। मिल्लत एक्सप्रेस लाहौर से कराची जा रही थी। हादसे के वजह से मिल्लत एक्प्रेस की बोगियां पटरियों से उतर गईं।

    न्यूज़ | Jun 07, 2021 10:40 am IST
  • Top 9 News:  आज से दिल्ली में मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू

    Top 9 News: आज से दिल्ली में मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू

    देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी के साथ आज सोमवार से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सेवा को करीब तीन हफ्ते के अंतराल के बाद बहाल कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो में क्षमता से 50 फीसदी यात्री ही बैठ सकेंगे तथा खड़े रहकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की सेवाएं 20 मई को पूरी तरह से निलंबित कर दी गई थीं।

    न्यूज़ | Jun 07, 2021 10:04 am IST
  • Advertisement
  • 
2022 के चुनाव की तैयारियों पर पीएम मोदी ने जेपी नड्डा से की बातचीत

    2022 के चुनाव की तैयारियों पर पीएम मोदी ने जेपी नड्डा से की बातचीत

    कल पीएम मोदी ने जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओ के साथ आने वाले चुनावों पर मंथन किया

    न्यूज़ | Jun 07, 2021 08:00 am IST
  • 
लॉकडाउन: मुंबई से दिल्ली तक अनलॉक की प्रक्रिया शुरू

    लॉकडाउन: मुंबई से दिल्ली तक अनलॉक की प्रक्रिया शुरू

    राष्ट्रीय राजधानी में करीब डेढ़ महीने की बंदी के बाद बाजार, मॉल और कार्यालय सोमवार से दोबारा खुलने जा रहे हैं, जिसके साथ ही शहर में कोविड-उपयुक्त व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने टीमें तैनात की हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा करते हुए कहा था कि सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी तथा बाजार और मॉल सम-विषम आधार पर खुलेंगे।

    न्यूज़ | Jun 07, 2021 07:20 am IST
  • Advertisement
  • दिल्ली सरकार की 'घर-घर राशन' योजना पर बीजेपी का पलटवार, संबित पात्रा

    दिल्ली सरकार की 'घर-घर राशन' योजना पर बीजेपी का पलटवार, संबित पात्रा

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राशन व्यवस्था पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने एक बार नहीं पांच-पांच बार केंद्र सरकार से अप्रूवल लिया। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के सारे ऑब्जेक्शन खत्म किए, हमने स्कीम से नाम भी हटा दिया। इसके बाद भी हमसे कहा गया कि हमने केंद्र सरकार की परमिशन नहीं लिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राशन माफिया के तार बहुत ऊपर तक, अगर घर-घर राशन व्यवस्था लागू हो जाती तो माफिया खत्म हो जाता है। केजरीवाल ने कहा, "सर, अगर आप देश के राशन माफिया के साथ खड़े होंगे तो देश की गरीब जनता के साथ कौन खड़ा होगा।"

    न्यूज़ | Jun 06, 2021 01:40 pm IST
  • 
Top 9 News:  महाराष्ट्र में सोमवार से अनलॉक प्रक्रिया होगी शुरू

    Top 9 News: महाराष्ट्र में सोमवार से अनलॉक प्रक्रिया होगी शुरू

    महाराष्ट्र अनलॉक की प्रक्रिया 5 चरणों में होगी. सोमवार से राज्य में पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी.

    न्यूज़ | Jun 06, 2021 09:56 am IST
  • 
सुपर 100: आगामी चुनावों के लिए जेपी नड्डा आज करेंगे बैठक

    सुपर 100: आगामी चुनावों के लिए जेपी नड्डा आज करेंगे बैठक

    सुपर 100: आगामी चुनावों के लिए जेपी नड्डा आज करेंगे बैठक

    न्यूज़ | Jun 06, 2021 07:48 am IST
  • लॉकडाउन की वजह से प्रभावित जीबी रोड की सेक्स वर्कर्स की मदद के लिए इंडिया टीवी आया आगे, बांटी राहत सामग्री

    लॉकडाउन की वजह से प्रभावित जीबी रोड की सेक्स वर्कर्स की मदद के लिए इंडिया टीवी आया आगे, बांटी राहत सामग्री

    कोरोना महामारी की वजह से दिल्ली में लागू लॉकडाउन के कारण कई लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरत पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। समाज के कई वर्ग ऐसे हैं जिन्हें अपने घर का खर्च चलाने के लिए हर रोज काम करना पड़ता था लेकिन लॉकडाउन की वजह से उनका काम बंद है और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक समुदाय, जिसे लॉकडाउन के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा, वे हैं दिल्ली के जीबी रोड की सेक्स वर्कर्स। उन्हीं सेक्स वर्कर्स की सहायता के लिए इंडिया टीवी आगे आया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गैर सरकारी संगठनों की ओर से सेक्स वर्कर्स की मदद की अपील के बाद इंडिया टीवी उन्हें राशन तथा अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई है जो उनके दैनिक इस्तेमाल में काम आ सकती है।

    न्यूज़ | Jun 05, 2021 10:26 pm IST
Advertisement