1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सीएम ठाकरे ने पीएम मोदी से की मुलाकात
Published : Jun 08, 2021 01:33 pm IST,  Updated : Jun 08, 2021 01:34 pm IST

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सीएम ठाकरे ने पीएम मोदी से की मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज राजधानी नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात के समय अजीत पवार और अशोक चव्हाण भी उनके साथ मौजूद थे। उद्धव ठाकरे ने पीएम से अलग से मिलने के लिए भी 10 मिनट का समय मांगा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम के साथ महाराष्ट्र सरकार के इन नेताओं की मुलाकात, मराठा आरक्षण और OBC आरक्षण पर को लेकर हुई। महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण का ऐलान किया था ताकि मराठा आरक्षण को लागू किया जा सके। आरक्षण के अलावा इस मुलाकाात में टाउ-टे तूफान को से हुए नुकसान और महाराष्ट्र में कोरोना के हालातों पर भी चर्चा हुई।

Advertisement