1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. Video: कानपुर में हुए सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत
Published : Jun 09, 2021 07:05 am IST,  Updated : Jun 09, 2021 07:20 am IST

Video: कानपुर में हुए सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर से कुछ दूर सचेंडी थाना क्षेत्र के पास तेज गति से जा रही एक बस ने लोडर (विक्रम टैम्पो) को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इस घटना में लोडर और बस की आमने सामने टक्कर हो गई। घायलों का इलाज हैलट में चल रहा है। कुछ लोग इसमें सचेंडी के गांव से चढ़े थे। ये लोग बिस्कुट फैक्टरी में काम करते थे। यह बस लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। यह प्राइवेट बस थी।

Advertisement