HAMAS MILITANTS
-
हमास ने 3 मासूम बच्चों समेत इस हंसते परिवार को जला दिया था जिंदा, इजरायल ने वीडियो जारी कर कहा-"कभी नहीं भूलेंगे"
इजरायल और हमास के बीच रविवार से भले ही युद्ध विराम लागू हो गया है, लेकिन आतंकियों ने 7 अक्टूबर को जो दरिंदगी दिखाई थी, इजरायल उसे भूल नहीं पा रहा है। इजरायल ने सीजफायर लागू होने के बाद एक परिवार का वीडियो जारी किया है, जिसे हमास ने जिंदा जला दिया था। इजरायल ने कहा है कि इसे कभी नहीं भूलेंगे।
अन्य देश | Jan 19, 2025 05:07 pm IST -
Explainer: 15 महीने बाद रुकेगी जंग! इजरायल और हमास किन शर्तों पर सहमत हुए, कैसे रिहा होंगे बंधक? यहां जानें
Explainer: इजरायल और हमास के बीच 15 महीने बाद जंग रुकेगी जा रही है। आइए जानते हैं कि इस समझौते की शर्तें क्या हैं और इजरायली बंधक कब और कैसे रिहा होंगे बंधक।
Explainers | Jan 16, 2025 02:35 pm IST -
Advertisement
-
IDF ने जारी किया हमास के आतंक का खौफनाक Video, गाजावासियों को घुटने टेकाया...फिर सबके "पीछे" मार दी गोली
इजरायल की सेना ने गाजा में हमास के आतंक का अब तक का सबसे डरावना वीडियो जारी किया है। इसमें आरोप है कि गाजावासियों को पहुंचाई गई मानवीय सहायता छीनने के लिए हमास के आतंकी लोगों के साथ बर्बरता कर रहे हैं। हमास आतंकी लोगों को घुटने टेकाते हैं फिर उनके पीछे क्रूर तरीके से गोली मार देते हैं।
अन्य देश | Jan 05, 2025 03:28 pm IST -
याह्या सिनवार की पत्नी रखती थी 27 लाख की पर्स, IDF ने कहा-"इन्होंने गरीबों को मरने के लिए छोड़ा"
इजरायली हमले में 17 अक्टूबर को मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार और उसका परिवार विलासिता का जीवन जी रहा था। इस बात का खुलासा 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले से पहले सुरंग में जाते याह्या सिनवार का वीडियो मिलने के बाद हुआ है। जिसमें उसकी पत्नी के हाथ में 27 लाख की कीमत वाला पर्स है।
अन्य देश | Oct 20, 2024 04:12 pm IST -
Advertisement
-
सिनवार की मौत के बाद भी हमास ने इजरायली बंधकों को छोड़ने से किया इनकार, कही ये बात
गाजा में इजरायल के हाथों मारे जाने के बाद भी याह्या सिनवार के संगठन हमास ने हौसला नहीं तोड़ा है। हमास ने आखिरी दम तक इजरायली सैनिकों से लड़ने का ऐलान किया है। हमास ने कहा कि वह इजरायली बंधकों को युद्ध विराम से पहले रिहा नहीं करेगा।
अन्य देश | Oct 18, 2024 11:07 pm IST -
हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद इजरायल का ऑपरेशन तेज, गाजा में भेजे और अधिक सैनिक
हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद उत्तरी गाजा के जबालिया क्षेत्र में इजरायली सेना ने अपने जमीनी अभियान को और तेज कर दिया है। शुक्रवार को इजरायल ने सैनिकों की एक और टुकड़ी भेजी है। जबालिया वासियों का कहना है कि इजरायली टैंक बमबारी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
अन्य देश | Oct 18, 2024 08:13 pm IST -
Advertisement
-
हमास ने इजरायली दावे के 24 घंटे बाद माना "मारा गया याह्या सिनवार", अब तक कर रहा था इनकार
हमास ने याह्या सिनवार की हत्या के इजरायली दावे के 24 घंटे बाद अब मान लिया है कि उसका नेता इजरायली सेना के हमले में मारा गया है। हमास के एक अधिकारी ने अब याह्या सिनवार के आईडीएफ के हमले में मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
अन्य देश | Oct 18, 2024 07:11 pm IST -
इजरायल के हमले में मारा गया याह्या सिनवार कौन था? कैसे मिला 'खान यूनिस का कसाई' का टाइटल, जानें
याह्या सिनवार का नाम मोस्ट वांटेड की लिस्ट में सबसे ऊपर था। वह सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास के हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था।
एशिया | Oct 18, 2024 09:14 am IST -
Advertisement
-
याह्या सिनवार की मौत पर नेतन्याहू का बड़ा बयान, कहा- 'इजरायल ने 7 अक्टूबर का हिसाब बराबर किया'
हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उस व्यक्ति से हिसाब चुकता कर लिया गया है, जो एक साल पहले इजरायल पर इतिहास के सबसे भयानक नरसंहार का जिम्मेदार था।
अन्य देश | Oct 18, 2024 06:29 am IST -
इजरायली हमले में हमास चीफ याह्या सिनवार के मारे जाने की आशंका, कई अन्य आतंकी भी ढेर
इजरायली सेना ने गाजा पर किए गए बड़े हवाई हमले में हमास चीफ याह्या सिनवार के मारे जाने की आशंका जाहिर की है। हालांकि इस खबर की पुष्टि के लिए अभी आईडीएफ सुबूत जुटाने में लगा है। इस हमले में हमास के कई और आतंकी मारे गए हैं।
अन्य देश | Oct 17, 2024 06:55 pm IST -
Advertisement
-
इजरायल पर 7 अक्टूबर जैसे हमले की प्लानिंग में था हिजबुल्लाह, IDF प्रवक्ता डेनियल हगारी का बड़ा खुलासा
इजरायल पर हिजबुल्लाह 7 अक्टूबर को हमास हमले जैसा नरसंहार करने की प्लानिंग में था। आईडीएफ के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने इस बात का खुलासा किया है।
अन्य देश | Oct 01, 2024 07:24 pm IST -
Explainer: इजरायल ने काट दी ईरान की दोनों भुजाएं, इस्माइल हानिया के बाद नसरल्लाह का भी खात्मा; क्या करेगा तेहरान?
ईरान के कट्टर दुश्मन इजरायल ने हमास चीफ इस्माइल हानिया और उसके बाद अब हिजबुल्लाह चीफ सैय्यद हसन नसरल्लाह की हत्या करके तेहरान की दोनों भुजाएं काट दी हैं। ईरान अभी तो हानिया की हत्या का भी बदला नहीं ले पाया था, इधर इजरायल ने नसरल्लाह को भी खत्म कर दिया। ऐसे में अब ईरान क्या करेगा?
Explainers | Sep 29, 2024 02:48 pm IST -
Advertisement
-
इजरायल पर 7 अक्टूबर के नरसंहार के लिए हमास नेता याह्या सिनवार और अन्य पर USA का बड़ा एक्शन, विदेशी संगठन भी शामिल
हमास के नए चीफ याह्या सिनवार समेत अन्य आतंकियों पर अमेरिका की एक संघीय अदालत ने इजरायल पर 7 अक्टूबर के नरसंहार को लेकर आरोप तय कर दिया है। हमास पर इसे अमेरिका की ओर से उठाया का सबसे बड़ा और सीधा कदम माना जा रहा है। लिस्ट में इस्माइल हानिया का भी नाम है, जिसकी हत्या हो चुकी है।
अमेरिका | Sep 04, 2024 11:58 am IST -
इजरायली सेना से जान बचाकर भागते दिखे हमास आतंकी, मगर IDF ने एक बम से कर दिया खल्लास; देखें वीडियो
इजरायली सेना ने हमास आतंकियों का सफाया करना अब भी जारी रखा है। एक संयुक्त अभियान में आईडीएफ ने एक साथ हमास के कई आतंकियों को हवाई हमले में ढेर कर दिया है। आईडीएफ ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें आतंकी जान बचाने के लिए भागते दिख रहे हैं।
अन्य देश | Aug 03, 2024 06:48 pm IST -
Advertisement
-
हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत को लेकर इंस्टाग्राम पर भारी बवाल, तुर्की ने सोशल साइट को कर दिया बैन
हमास चीफ इस्माइल हानियेह उर्फ इस्माइल हानिया की मौत के बाद तुर्की में इंस्टाग्राम पर बवाल मच गया है। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि तुर्की की सरकार को सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट पर प्रतिबंध लगाना पड़ा। इस पर इंस्टाग्राम की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
अन्य देश | Aug 02, 2024 11:37 pm IST -
हमास चीफ हनियेह की मौत पर ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने पढ़ी नमाज-ए-जनाजा, इजरायल से मिले जख्म हुए ताजा
तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हनियेह की मौत से ईरान में मातम पसर गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इस्माइल हनियेह के जनाजे पर आज बृहस्पतिवार को खुद नमाज पढ़ी। इससे पहले ईरान ने इजरायल से बदला लेने की भी कसम खाई है।
अन्य देश | Aug 01, 2024 06:34 pm IST -
Advertisement
-
पीएम नेतन्याहू ने ईरान और हिजबुल्ला को दी सीधी चेतावनी, "किसी भी मोर्चे पर कोई हमला हुआ तो चुकानी होगी भारी कीमत"
हमास आतंकी इस्माइल हनियेह उर्फ इस्माइल हानिया की हत्या के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के नाम दिए संबोधन में ईरान और हिजबुल्ला को सीधी चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा कि इजरायल पर किसी भी मोर्चे पर कोई भी हमला हुआ तो उसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
अन्य देश | Jul 31, 2024 11:44 pm IST -
हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या पर भड़का चीन, जानें क्यों हुआ जिनपिंग के पेट में दर्द?
हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या के बाद सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि चीन भी भड़क उठा है। बीजिंग ने इस्माइल हनियेह उर्फ इस्माइल हानिया की हत्या का कड़ा विरोध करते हुए इजरायल को सख्त चेतावनी भी दी है।
एशिया | Jul 31, 2024 10:04 pm IST -
हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या पर आया ईरान के राष्ट्रपति का पहला आधिकारिक बयान, सुनकर नेतन्याहू को होगी टेंशन
इजरायली सेना ने बड़े पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए हमास आतंकी इस्माइल हानिया को एक हवाई हमले में ढेर करने का दावा किया है। इससे गाजा से लेकर ईरान तक खलबली मच गई है। हानिया उर्फ हनियेह की हत्या के बाद ईरान के राष्ट्रपति का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इजरायल को सबक सिखाने की धमकी दी है।
अन्य देश | Jul 31, 2024 04:20 pm IST -
हमास मिलिट्री चीफ को निशाना बनाकर इजरायल ने गाजा पर किया सबसे भीषण हवाई हमला, 71 लोगों की मौत
गाजा पर इजरायल ने हमास के एक खूंखार आतंकी को निशाना बनाकर भीषण हवाई हमला किया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल दहला देने वाले इस हमले में कम से कम 71 लोग मारे गए हैं। वहीं 289 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
अन्य देश | Jul 13, 2024 06:04 pm IST