1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. याह्या सिनवार की पत्नी रखती थी 27 लाख की पर्स, IDF ने कहा-"इन्होंने गरीबों को मरने के लिए छोड़ा"

याह्या सिनवार की पत्नी रखती थी 27 लाख की पर्स, IDF ने कहा-"इन्होंने गरीबों को मरने के लिए छोड़ा"

 Published : Oct 20, 2024 04:12 pm IST,  Updated : Oct 20, 2024 04:12 pm IST

इजरायली हमले में 17 अक्टूबर को मारा गया हमास चीफ याह्या सिनवार और उसका परिवार विलासिता का जीवन जी रहा था। इस बात का खुलासा 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले से पहले सुरंग में जाते याह्या सिनवार का वीडियो मिलने के बाद हुआ है। जिसमें उसकी पत्नी के हाथ में 27 लाख की कीमत वाला पर्स है।

याह्या सिनवार की पत्नी के पास मिला 32 हजार डॉलर की कीमत वाला पर्स।- India TV Hindi
याह्या सिनवार की पत्नी के पास मिला 32 हजार डॉलर की कीमत वाला पर्स। Image Source : X @IDF

येरूशलमः हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद सामने आए एक वीडियो के बाद उनकी लक्जरी लाइफ को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। इजरायली सेना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हमास चीफ याह्या सिनवार की पत्नी सुरंग में घुसते समय हाथ में एक पर्स थामे दिख रही है। यह पर्स काले रंग की है। यह बैग हर्मीस बिर्किन कंपनी का है, जिसकी कीमत बाजार में 32,000 डॉलर यानि करीब 27 लाख रुपये है। आईडीएफ ने कहा है कि इससे साफ है कि हमास चीफ और उसका परिवार लक्जरी लाइफ जी रहे थे और उन्होंने आम फिलिस्तीनियों को मरने के लिए छोड़ दिया। 

आईडीएफ के अनुसार याह्या सिनवार और उसकी पत्नी समेत बच्चों का यह वीडियो इजरायल पर 7 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े हमले के कुछ घंटे पहले का है, जब वह एक सुरंग में छिपने जा रहे हैं। इस वीडियो में सिनवार की पत्नी को 7 अक्टूबर से एक रात पहले सुरंगों में छिपते हुए देखा गया है। साथ में याह्या सिनवार और उसके बच्चे भी हैं। सिनवार की पत्नी के हाथों में इतना महंगा बैग देखने के बाद इजरायली सेना ने यह प्रतिक्रिया दी है। आईडीएफ ने कहा कि सिनवार और उसका परिवार बेशर्मी से विलासिता में रह रहे थे, जबकि दूसरों को मरने के लिए भेज रहे थे। 

हमास के चलते गाजावासी झेल रहे मुसीबत

आईडीएफ ने साफ कहा कि गाजावासी आज जो मुसीबत झेल रहे हैं, उसका जिम्मेदार याह्या सिनवार और इस्माइल हानिया जैसे आतंकी थे, जो खुद विलासित का जीवन जी रहे थे। मगर आम लोगों को मरने के लिए भेज रहे थे। आईडीएफ ने कहा कि उन्हीं आतंकियों के चलते गाजावासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट-कर्नल के अनुसार परिवार के हाल ही में प्रकाशित फुटेज में हमास के पूर्व नेता याह्या सिनवार की पत्नी के हाथ में देखा गया बैग बिर्किन था, जिसकी कीमत 32 हजार डॉलर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश