HATHRAS
-
हाथरस: बेकाबू डंपर ने तीन मजदूरों को कुचला, तीनों की मौत, थाना पुलिस ने घेराबंदी कर ड्राइवर को पकड़ा
डंपर के नीचे आने के बाद दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरे मजदूर ने अस्पताल जाकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
उत्तर प्रदेश | Dec 27, 2024 09:52 am IST -
'उम्रकैद’ काट रहा हाथरस गैंगरेप पीड़िता का परिवार, VIDEO शेयर कर बोले राहुल- एक एक शब्द को ध्यान से सुनिए
19 वर्षीय युवती के साथ 14 सितंबर 2020 को गैंगेरप किया गया था। उसे इलाज के लिए अलीगढ़ और बाद में दिल्ली ले जाया गया, जहां 29 सितंबर 2020 को उसकी मृत्यु हो गई थी। उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया था।
उत्तर प्रदेश | Dec 18, 2024 12:55 pm IST -
Advertisement
-
हाथरस के पीड़ित परिवार से फिर मिले राहुल गांधी, बोले- भाजपा ने जो वादे किए, वह पूरा नहीं हुआ
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी एक बार फिर आज हाथरस पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को बंदूक और कैमरों की निगरानी में रखा जाता है।
राजनीति | Dec 12, 2024 06:15 pm IST -
राहुल गांधी को हाथरस रेप पीड़िता के परिवार ने दिया पत्र, कहा- 'आरोपी खुले घूम रहे और हम 4 साल से कैद हैं'
राहुल गांधी आज हाथरस रेप पीड़िता के परिवार से मिलने उनके गांव गए। यहां उन्होंने करीबन 1 घंटे तक उनसे बात की। इस दौरान पीड़िता परिवार ने राहुल गांधी को एक पत्र दिया, जिसमें उन्होंने न्याय दिलाने की मांग की।
राष्ट्रीय | Dec 12, 2024 01:49 pm IST -
Advertisement
-
हाथरस में बेकाबू ट्रक ने सवारियों से भरी मैजिक को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत; 13 घायल
यूपी के हाथरस जिले में एक ट्रक ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से मैजिक में सवार 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश | Dec 10, 2024 04:00 pm IST -
पति करता था रोक टोक, मां-बेटी ने किया ऐसा कांड; सन्न कर देगी पूरी कहानी
यह घटना पारिवारिक विवादों से उत्पन्न हिंसा की ओर इशारा करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में पारिवारिक संवाद और परामर्श आवश्यक है ताकि इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।
क्राइम | Nov 22, 2024 06:14 pm IST -
Advertisement
-
हाथरस में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, अश्लील वीडियो बना करते थे ब्लैकमेलिंग, महिला समेत तीन गिरफ्तार
इस गिरोह की महिला ने हाथरस के एक व्यापारी को अपनी जाल में फंसा लिया। पहले व्यापारी से संपर्क साधा और फिर उसे भरोसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
उत्तर प्रदेश | Nov 17, 2024 10:51 pm IST -
Haqiqat Kya Hai: आंगन के नीचे ही लाश...30 साल तक गुमशुदा की तलाश
यूपी के हाथरस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव में एक घर के आंगन में लगभग 30 साल पुराना मानव कंकाल मिला. जमीन के अंदर से कंकाल मिलने के बाद बाद मृतक के सबसे छोटे बेटे ने आरोप लगाया कि उसके दो भाइयों ने अपने पिता की हत्या कर दी थी और शव को घर में छिपा दिया था.
हक़ीक़त क्या है | Sep 27, 2024 11:44 pm IST -
Advertisement
-
30 साल पहले पिता हुए लापता! छोटे बेटे ने खोला राज तो घर के आंगन से निकला बाप का कंकाल, जानिए UP की मर्डर मिस्ट्री
पुलिस ने इस पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घर के आंगन में खुदाई करके 30 साल पुराना कंकाल निकाला है। इस मर्डर मिस्ट्री के जांच के लिए कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश | Sep 27, 2024 10:40 pm IST -
'स्कूल की बेहतरी के लिए दे दी हमारे बच्चे की बलि', मैनेजर पर परिजनों ने लगाया दिल दहलाने वाला आरोप
यूपी के हाथरस में बच्चे की मौत से सनसनी फैल गई है। स्कूल संचालक की कार से बच्चे का शव मिला है। घरवालों ने बच्चे की बलि देने का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश | Sep 27, 2024 02:24 pm IST -
Advertisement
-
हाथरस में 'दृश्यम' जैसा कांड, शव की तलाश में खोद दिया मकान; सामने आई रोंगटे खड़े करने वाली घटना
यूपी के हाथरस से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस को बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की ब्लॉक बस्टर फिल्म दृश्यम जैसे सीन का सामना करना पड़ रहा है। यहां हत्या के 30 साल बाद नरकंकाल की तलाश में एक मकान के अंदर खुदाई शुरू कराई गई है।
क्राइम | Sep 27, 2024 11:35 am IST -
हाथरस में दूसरी कक्षा के छात्र की हॉस्टल में हुई मौत, स्कूल के निदेशक समेत 5 लोगों पर FIR
हाथरस में एक छात्र की हॉस्टल में मौत हो गई। छात्र एक प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। इस मामले में स्कूल के निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश | Sep 25, 2024 02:41 pm IST -
Advertisement
-
यूपी: हाथरस में मैक्स लोडर और रोडवेज बस की टक्कर में मरने वालों की संख्या 17 हुई, घायलों का इलाज जारी
यूपी के हाथरस में 6 सितंबर को मैक्स लोडर और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। इसमें मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई है। कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश | Sep 07, 2024 08:58 am IST -
यूपी के हाथरस में बड़ा रोड एक्सीडेंट, मैक्स गाड़ी और रोडवेज बस की टक्कर में 15 की मौत, 18 घायल
हाथरस में मैक्स लोडर सवारों को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश | Sep 06, 2024 10:44 pm IST -
Advertisement
-
यूपी: हाथरस के एक घर में फिल्मी स्टाइल में लूट, शादी का रिश्ता लेकर पहुंचे थे बदमाश, लस्सी भी पी
यूपी के हाथरस में बदमाश एक घर में शादी का रिश्ता लेकर पहुंचे और फिर लूट को अंजाम दिया। बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को कमरे में बंदकर बदमाश नकदी, जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
उत्तर प्रदेश | Aug 24, 2024 07:20 pm IST -
ट्यूशन से लौट रही थी लड़कियां, मनचलों ने किया पीछा तो बचने के लिए कर डाला 140 किमी का सफर
यूपी के हाथरस की दो लड़कियों ने कुछ लड़कों से बचने के लिए घर से दूर 140 किमी तक का सफर कर डाला है।
उत्तर प्रदेश | Aug 07, 2024 08:02 am IST -
Advertisement
-
ग्वालियर से हाथरस पहुंचे कांवड़िये, दो को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
यूपी के हाथरस में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कांवड़िये ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश | Aug 02, 2024 12:04 am IST -
VIDEO: 'होनी को कौन टाल सकता है', हाथरस भगदड़ मामले में सूरजपाल उर्फ भोले बाबा का विवादित बयान
समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा ने कहा कि 2 जुलाई को सत्संग में हुई भगदड़ से वह बहुत दुखी और उदास है। लेकिन जो होना तय है उसे कौन रोक सकता है।
उत्तर प्रदेश | Jul 17, 2024 11:17 pm IST -
हाथरस भगदड़ः सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा का मिल गया सुराग, वकील ने बताया कहां पर हैं
सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण हरि बाबा के वकील एपी सिंह ने दावा किया है कि बाबा कहीं फरार नहीं हैं और वे इस समय कासगंज के आश्रम में हैं।
उत्तर प्रदेश | Jul 17, 2024 05:03 pm IST -
हाथरस भगदड़ पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, जानें क्या कारण बताया
हाथरस में मची भगदड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने हाथरस भगदड़ पर सुनवाई से इनकार। जानें कोर्ट ने इसका क्या कारण बताया है।
राष्ट्रीय | Jul 12, 2024 01:22 pm IST