1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस में दूसरी कक्षा के छात्र की हॉस्टल में हुई मौत, स्कूल के निदेशक समेत 5 लोगों पर FIR

हाथरस में दूसरी कक्षा के छात्र की हॉस्टल में हुई मौत, स्कूल के निदेशक समेत 5 लोगों पर FIR

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 25, 2024 02:41 pm IST,  Updated : Sep 25, 2024 02:41 pm IST

हाथरस में एक छात्र की हॉस्टल में मौत हो गई। छात्र एक प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। इस मामले में स्कूल के निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक छात्र की मौत हो गई। छात्र एक प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था। छात्र की हॉस्टल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में स्कूल के निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बुधवार को बताया कि सहपऊ थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला एक बच्चा सोमवार को हॉस्टल में मृत पाया गया था। 

छात्र के पिता कृष्ण कुशवाहा का कहना है कि स्कूल प्रशासन ने उन्हें सूचना दी थी कि उनका बेटा बीमार है। स्कूल पहुंचने पर पता चला कि स्कूल के निदेशक दिनेश बघेल उसे अपनी कार से अस्पताल ले गए हैं। माथुर के मुताबिक, कुशवाहा ने पुलिस से की गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बाद में उन्हें स्कूल निदेशक दिनेश बघेल मिले और उन्होंने बघेल की कार से अपने बेटे का शव बरामद किया। उन्होंने बघेल और चार अज्ञात लोगों पर अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में सहपऊ थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

एक अन्य खबर में यूपी के अमेठी जिले के मुंशीगंज क्षेत्र में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर एक स्ट्रील फैक्ट्री के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना में मारे गए लोगों की पहचान 50 वर्षीय राधेश्याम और 26 साल के राजू के रूप में हुई है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

हरियाणा में PM मोदी बोले- जैसे-जैसे वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है

YSRCP छोड़ चुके आर. कृष्णैया ने कहा- मुझ पर पिछड़े वर्गों के लिए एक दल बनाने का दबाव है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।