1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: हाथरस के एक घर में फिल्मी स्टाइल में लूट, शादी का रिश्ता लेकर पहुंचे थे बदमाश, लस्सी भी पी

यूपी: हाथरस के एक घर में फिल्मी स्टाइल में लूट, शादी का रिश्ता लेकर पहुंचे थे बदमाश, लस्सी भी पी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 24, 2024 06:24 pm IST,  Updated : Aug 24, 2024 07:20 pm IST

यूपी के हाथरस में बदमाश एक घर में शादी का रिश्ता लेकर पहुंचे और फिर लूट को अंजाम दिया। बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को कमरे में बंदकर बदमाश नकदी, जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

Hathras- India TV Hindi
बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को रस्सी से बांधकर लूट Image Source : INDIA TV

हाथरस: यूपी के हाथरस से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी का रिश्ता लेकर एक घर में पहुंचे बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों ने घर पर मौजूद बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को रस्सी से बांधा और फिर पूरे घर से नकदी, जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

मामला हाथरस के थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के चूड़ी वाली गली का है। शादी का रिश्ता लेकर पहुंचे बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने आने से पहले महिला से फोन पर बेटे की शादी की बात की थी। नाश्ता करने के बाद बदमाशों ने बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को रस्सी से बांधकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को कमरे में बंदकर बदमाश नकदी, जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में हुई लूट की वारदात से इलाके सनसनी फैल गई है। लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गए हैं। 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। (इनपुट: रवि चौधरी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।