HOSPITAL
-
ख्याति अस्पताल स्कैम केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सरकारी पैसा उठाने के लिए बेवजह लोगों की कर दी थी एंजियोप्लास्टी
इस मामले की जांच में अस्पताल के खिलाफ 12 नवंबर को मेडिकल बोर्ड ने जांच करने पर पाया था कि जरूरी नहीं होने के बावजूद आयुष्मान भारत योजना के तहत पैसों की लालच में ख्याति अस्पताल द्वारा एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई थी। जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी।
गुजरात | Jan 18, 2025 01:15 pm IST -
मिदनापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला की मौत के मामले में 12 डॉक्टरों पर गिजी गाज, CID भी लेगी एक्शन
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के लिए 13 सदस्यीय समिति गठित की। राज्य सरकार ने सीआईडी से जांच के भी आदेश दिए हैं। गंभीर रूप से बीमार तीन महिलाओं को इलाज के लिए एमएमसीएच से कोलकाता के एसएसकेएम (सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल) अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
पश्चिम बंगाल | Jan 16, 2025 07:05 pm IST -
Advertisement
-
मेदिनीपुर: अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद पांच महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, चार की हालत गंभीर
मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में उसे जो रिंगर्स लैक्टेट दिया गया था, वह एक्सपायर हो चुका था। इसी वजह से महिला की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिंगर्स लैक्टेट का सैंपल ले लिया है, जिसकी जांच की जाएगी।
पश्चिम बंगाल | Jan 11, 2025 10:32 pm IST -
टीवी एक्टर की मां अस्पताल में भर्ती, तस्वीर देख हो जाएंगे इमोशनल, इंस्टा पर दी हेल्थ अपडेट
अर्जुन बिजलानी की मां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता ने साथ ही अपनी पत्नी और बेटे के स्वास्थ्य की जानकारी भी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख आप भी इमोशनल होने वाले हैं।
टीवी | Jan 10, 2025 08:43 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली एम्स में 'गंभीर मरीजों' के लिए अब अलग से होगा इलाज, बनाया जा रहा एक नया सेक्शन, जानिए कब होगा तैयार?
दिल्ली एम्स में बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। अलग बनाए जा रहे इस सेक्शन में 200 बेड एक्सट्रा लगाए जाएंगे।
दिल्ली | Dec 31, 2024 09:26 am IST -
गाजा के कमल अदवान अस्पताल पर इजरायली सेना का कब्जा, निदेशक ने किया जबरन खाली कराने का दावा
गाजा के कमल अदवान अस्पताल के निदेशक का दावा है कि इजरायली सेना ने इस चिकित्सालय को अपने कब्जे में ले लिया है। इतना ही नहीं आईडीएफ सैनिकों ने चिकित्सालय के कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है और अस्पताल को खाली करवा लिया है।
अन्य देश | Dec 28, 2024 02:34 pm IST -
Advertisement
-
टीवी एक्ट्रेस अस्पताल में हुईं भर्ती, तस्वीर देख फैंस हुए परेशान, बीमारी से हाल हुआ बेहाल
टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक सृष्टि रोड़े ने अस्पताल से अपनी तस्वीरें पोस्ट की है, जिसे देख फैंस परेशान हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के पीछे की असल वजह भी बताई है और हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
टीवी | Dec 27, 2024 03:22 pm IST -
Video: डॉक्टर से पूछा वार्डबॉय का पता, ना बताने पर धो डाला, पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
विदिशा जिले के गंजबासौदा में सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से मारपीट करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें दो बदमाशों ने डॉक्टर की केबिन में घुसकर उन्हें खूब मारा। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया हैं।
वायरल न्यूज | Dec 14, 2024 06:24 pm IST -
Advertisement
-
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए हेल्थ अपडेट
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आडवाणी का इलाज न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्ट द्वारा किया जा रहा है।
राष्ट्रीय | Dec 14, 2024 11:33 am IST -
आग की लपटों में घिरा तमिलनाडु का प्राइवेट हॉस्पिटल, 7 लोगों की मौत
तमिलनाडु के एक निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। अस्पताल के अंदर 100 से अधिक मरीज फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं।
राष्ट्रीय | Dec 13, 2024 06:24 am IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र: महायुति की बैठक से पहले अस्पताल में भर्ती हुए एकनाथ शिंदे, पूछने पर बोले-'बढ़िया है'
महाराष्ट्र के कार्यकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबियत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज ही महायुति की बैठक होने वाली है जिसमें शिंदे को भी शामिल होना था, उससे पहले उनकी तबियत बिगड़ गई।
महाराष्ट्र | Dec 03, 2024 02:10 pm IST -
ख्याति हॉस्पिटल स्कैम केस में बड़ा खुलासा, सीईओ और मार्केटिंग मैनेजर के खिलाफ जांच शुरू
आरोपियों में मिलिंद पटेल और चिराग राजपूत ने पहले भी एक हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर की फ्रेंचाइजी देने की लालच देकर लोगों के पास से करोड़ों रुपये ऐंठे थे। इसको लेकर शहर के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में शिकायतें भी दर्ज हुई थी लेकिन आखिर में मामला निपट गया था।
गुजरात | Nov 21, 2024 09:53 pm IST -
Advertisement
-
दोगुनी तक बढ़ी सरकारी अस्पताल की फीस, OPD, ब्लड टेस्ट भी महंगा, इस राज्य में फैसला
सरकारी अस्पतालों की फीस में बड़ा इजाफा किया गया है। कई सर्विसेज की फीस में तो दोगुनी तक की बढ़ोतरी हो गई है। साथ ही OPD, ब्लड टेस्ट भी महंगा हो गया है।
राष्ट्रीय | Nov 21, 2024 10:32 am IST -
'कई बच्चों की जान बचा ली पर अपनी ही दो बेटियों को नहीं बचा पाया,' झांसी आग हादसे पर बोला बेबस पिता
उत्तर प्रदेश के झांसी जिला अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की जान चली गई। 16 अन्य बच्चे गंभीर रुप से झुलस गए। इन बच्चों का इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद से अस्पताल परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है।
उत्तर प्रदेश | Nov 16, 2024 07:22 pm IST -
Advertisement
-
VIDEO: कैंसर से पीड़ित थी मां, नाराज बेटे ने डॉक्टर की गर्दन को चाकू से रेत डाला, हुआ अरेस्ट
चेन्नई के एक अस्पताल में कैंसर पीड़ित महिला के बेटे ने डॉक्टर पर हमला कर दिया। उसने डॉक्टर के गले पर सात बार चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्राइम | Nov 13, 2024 09:34 pm IST -
Video: फिर अस्पतालों की सुरक्षा पर उठे सवाल; सीकर में मरीज ने स्टाफ के साथ की मारपीट, गार्ड का सिर फटा, 4 टांके लगे
मरीज ने अस्पताल में जमकर मारपीट की। इस दौरान एक गार्ड के सिर में चोट लग गई। इस घटना ने एक बार फिर अस्पतालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।
राजस्थान | Nov 08, 2024 06:24 am IST -
Advertisement
-
Video: जोधपुर सरकारी अस्पताल में यूट्यूब वीडियो देखकर की ECG, प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना हाल ही में पावटा स्थित सैटेलाइट अस्पताल में हुई, जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। वायरल वीडियो में नर्सिंग स्टाफ मोबाइल फोन पर यूट्यूब में वीडियो देखकर ECG करता दिख रहा है।
राजस्थान | Nov 02, 2024 11:43 pm IST -
सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के 10 साल पूरे, नीता अंबानी ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
इसके तहत 50,000 बच्चों के जन्मजात हृदय रोग की जांच और इलाज की सुविधा मुफ्त में मिलेगी। 50 हजार महिलाओं को ब्रेस्ट और Cervical कैंसर की फ्री जांच कराई जाएगी और इलाज भी फ्री होगा।
महाराष्ट्र | Oct 27, 2024 12:09 pm IST -
जोधपुर की असिस्टेंट कलेक्टर प्रियंका विश्नोई की मौत के मामले में अस्पताल के मालिक और 4 डॉक्टर के खिलाफ FIR
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने लापरवाही के आरोपों की जांच के लिए डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का आदेश दिया था। 2016 बैच की आरएएस अधिकारी प्रियंका जोधपुर में तैनात थी।
राजस्थान | Oct 26, 2024 07:02 am IST -
बंगाल के सियालदह ESI अस्पताल में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सियालदह ESI अस्पताल में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई जिसे बुझाने में दमकलकर्मियों को करीब 2 घंटे का वक्त लग गया।
पश्चिम बंगाल | Oct 18, 2024 10:51 pm IST