1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्टर की मां अस्पताल में भर्ती, तस्वीर देख हो जाएंगे इमोशनल, इंस्टा पर दी हेल्थ अपडेट

टीवी एक्टर की मां अस्पताल में भर्ती, तस्वीर देख हो जाएंगे इमोशनल, इंस्टा पर दी हेल्थ अपडेट

 Published : Jan 10, 2025 08:43 pm IST,  Updated : Jan 10, 2025 08:43 pm IST

अर्जुन बिजलानी की मां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता ने साथ ही अपनी पत्नी और बेटे के स्वास्थ्य की जानकारी भी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख आप भी इमोशनल होने वाले हैं।

Arjun Bijlani mother hospitalized- India TV Hindi
अर्जुन बिजलानी की मां अस्पताल में भर्ती Image Source : INSTAGRAM

मशहूर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि अचानक उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस को एक परेशान कर देने वाली तस्वीर के साथ दी है। अर्जुन बिजलानी की मां की अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी टीवी एक्टर की मां के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

एक्टर की मां गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अर्जुन बिजलानी ने अपनी मां की हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि अर्जुन बिजलानी को अंधेरी वेस्ट, मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी और बेटे अयान की भी तबीयत खराब है। नए साल की छुट्टियों से लौटने के बाद से ही एक्टर के परिवार के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहा है। अर्जुन बिजलानी ने कहा, 'हां, अयान पिछले पांच दिनों से बीमार है और स्कूल नहीं जा पाया है। मेरी मां अस्पताल में हैं और मेरी पत्नी नेहा को भी बुखार है। अभी मैं बस यही चाहता हूं कि सब ठीक हो जाएं। मुझे उम्मीद है कि वे सभी जल्द ही ठीक हो जाएंगे।'

Arjun Bijlani mother hospitalized
Image Source : INSTAGRAMअर्जुन बिजलानी की मां अस्पताल में भर्ती

मुसीबत में अर्जुन बिजलानी का परिवार

एक्टर अर्जुन बिजलानी की मां जहां अस्पताल में भर्ती हैं तो वहीं उनके पत्नी और बच्चे की हालत भी खराब है। अर्जुन, जिन्हें आखिरी बार 'प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति' और 'लाफ्टर शेफ्स' में देखा गया था। वह इन दिनों अपने परिवार को लेकर काफी परेशान है। हमेशा अपने परिवार के साथ अपने करीबी रिश्ते के बारे में वह हर छोटी-बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अर्जुन बिजलानी टीवी जगत के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक हैं, जिनमें 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'मिले जब हम तुम', 'मेरी आशिकी तुम से ही', 'नागिन', 'कवच', 'परदेस में है मेरा दिल', 'इश्क में मरजावां' जैसे शोज शामिल हैं। अर्जुन को 'स्मार्ट जोड़ी' में अपनी पत्नी के साथ भी देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ हिस्सा लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन