IRAN US
-
'ईरान नहीं चाहता हमला, अब परमाणु समझौते पर फैसला लेने का समय', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
ट्रंप ने कहा कि हम ईरान के परमाणु-निरस्त्रीकरण (denuclearization) पर बात करना चाहते हैं। ईरान के लिए एक अच्छे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का यह आखिरी मौका है।
अमेरिका | Aug 04, 2026 06:59 am IST -
कच्चे तेल की कीमतों में 6% से ज्यादा की गिरावट, अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की घोषणा के बाद औंधे मुंह गिरे भाव
जुलाई में लगभग 23% की तेज बढ़त के बाद, सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 5% से ज्यादा गिरकर $80 प्रति बैरल के नीचे आ गया।
बिज़नेस | Aug 03, 2026 10:50 am IST -
Advertisement
-
ईरान पर नए हमले की तैयारी कर रहा है अमेरिका? WSJ की रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ईरान पर इस वीकेंड नए सैन्य हमले की तैयारी कर सकता है ताकि तेहरान को अपनी शर्तों पर वार्ता के लिए मजबूर किया जा सके। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से तेल कीमतों में उछाल आया है और क्षेत्रीय संघर्ष गहराने की आशंका बढ़ गई है।
अमेरिका | Aug 01, 2026 07:12 am IST -
'हमने मंजूरी नहीं दी, हमें तो हमले की खबर तक नहीं थी', ट्रंप के दावे को इराक ने किया खारिज
इराक ने अमेरिका और सऊदी अरब के संयुक्त हमलों में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार करते हुए ट्रंप के कोऑर्डिनेशन वाले दावे को खारिज कर दिया। सरकार ने कहा कि न मंजूरी दी गई, न इसके बारे में पहले से किसी तरह की कोई जानकारी थी।
एशिया | Jul 31, 2026 07:19 am IST -
Advertisement
-
PoK से लेकर बलूचिस्तान तक क्यों मचा है बवाल? पूर्व राजदूत ने बताया अमेरिका-ईरान कनेक्शन
यूक्रेन में भारत के पूर्व राजदूत विद्या भूषण सोनी ने कहा कि पाकिस्तान आर्थिक मदद और अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने में विफल रहा है, जिससे अंदरूनी असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने PoJK में जारी विरोध प्रदर्शनों को सरकार के खिलाफ बढ़ते गुस्से का संकेत बताया।
राष्ट्रीय | Jul 30, 2026 11:00 am IST -
चीन पर पाकिस्तान के जरिए ईरान को 400 रॉकेट लॉन्चर भेजने का आरोप? डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'ये हैरानी की बात होगी'
चीन पर पाकिस्तान के जरिए ईरान को 400 रॉकेट लॉन्चर भेजने का आरोप लगा है। इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि ये- 'हैरानी की बात होगी'।
अमेरिका | Jul 30, 2026 07:38 am IST -
Advertisement
-
ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, बौखलाए ट्रंप ने धमकाया, बर्दाश्त नहीं करेंगे, सब खत्म कर देंगे
ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर मिसाइल से हमला किया, जिसके बाद बौखलाए ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा, अब बर्दाश्त नहीं करेंगे, ईरान को कुचल डालेंगे।
अमेरिका | Jul 29, 2026 09:39 pm IST -
ईरान ने अचानक कर दिया अमेरिकी सैनिकों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, CENTCOM ने दी पूरी जानकारी
CENTCOM ने बताया है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर अचानक से बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस बारे में क्या पता लगा है।
एशिया | Jul 29, 2026 10:29 am IST -
Advertisement
-
रूस मिडिल ईस्ट में कर रहा खेला? ईरान को अमेरिकी ठिकानों की जानकारी देने का आरोप, ट्रंप बोले- 'मैं पुतिन से पूछूंगा'
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूस मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ईरान को सैटेलाइट सर्विलांस की जानकारी देकर मदद कर रहा है। अब ट्रंप ने भी बयान जारी किया है।
अमेरिका | Jul 28, 2026 06:47 am IST -
ईरानी सीमा में एक और जहाज पर हुआ हमला, 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार
मोज़ाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर 'दिशा' पर आज ईरान की समुद्री सीमा में हमला हुआ। इस जहाज़ पर 28 भारतीय क्रू सदस्य सवार हैं।
अन्य देश | Jul 24, 2026 11:59 pm IST -
Advertisement
-
ईरान के अरबों डॉलर पर अमेरिका की नजर! डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान से भड़के अरागची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने डोनाल्ड ट्रंप की उस योजना की कड़ी आलोचना की, जिसमें अमेरिका के नियंत्रण वाली ईरानी संपत्तियों से समुद्री हमलों के नुकसान की भरपाई करने की बात कही गई है। अरागची ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ बताया है।
एशिया | Jul 24, 2026 01:09 pm IST -
'डोनाल्ड ट्रंप की नीति आंख के बदले सिर की है', ईरान के बयान पर भड़के रुबियो ने जमकर सुनाया
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति 'आंख के बदले सिर' की है और ईरान को भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने ईरान की आर्थिक व सैन्य स्थिति पर कहा कि अब यह कमजोर हो चुकी है।
एशिया | Jul 24, 2026 07:56 am IST -
Advertisement
-
ट्रंप ने ईरान के फ्रीज पैसों को लेकर किया ऐलान, कहा- 'जहाजों, कार्गो की नुकसान की भरपाई उसी से होगी'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के फ्रीज पैसों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जहाजों, कार्गो की नुकसान की भरपाई ईरान के फ्रीज पैसों से होगी।
अमेरिका | Jul 24, 2026 09:53 am IST -
'उन्हें अभी ज्यादा तकलीफ नहीं हुई है, बड़ा हमला करना होगा', ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से धमकी दी है और कहा है कि ईरान ने अभी ज्यादा तकलीफ नहीं सहा है, उसपर बड़ा हमला करना चाहिए। जानिए ट्रंप ने और क्या क्या कहा?
अन्य देश | Jul 23, 2026 10:30 pm IST -
Advertisement
-
ईरान ने अमेरिका को दे दी बहुत बड़ी चोट! कुवैत और जॉर्डन में हमले के बाद किया बड़ा दावा
ईरान ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले कर रडार, मिसाइल रक्षा प्रणाली, ईंधन डिपो और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया है। वहीं अमेरिका ने लगातार 12वीं रात ईरान पर सैन्य कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
एशिया | Jul 23, 2026 01:40 pm IST -
'हमारी रक्षा नीति स्पष्ट है, आंख के बदले आंख लेंगे', ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के बीच ईरान ने अमेरिका और सहयोगी देशों को चेतावनी दी कि किसी भी हमले का 'आंख के बदले आंख' की नीति के मुताबिक निर्णायक जवाब दिया जाएगा। वहीं, ट्रंप भी लगातार ईरान पर हमले की धमकी दे रहे हैं।
एशिया | Jul 23, 2026 07:02 am IST -
Advertisement
-
'होर्मुज में जहाज पर हमला हुआ तो एक पुल या पावर प्लांट उड़ा देंगे', ईरान को ट्रंप ने दी एक और धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने हॉर्मुज में किसी जहाज पर मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य हथियार से हमला किया, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा।
अमेरिका | Jul 22, 2026 09:39 pm IST -
होर्मुज को लेकर बढ़ी तकरार, ईरान का कंट्रोल नहीं होने देंगे, यह बहुत खतरनाक होगा-मार्को रुबियो
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने साफ कहा है कि, होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल कभी नहीं होना चाहिए। जानिए मार्को रुबियो ने क्या क्या कहा?
अन्य देश | Jul 22, 2026 07:03 pm IST -
ईरान की 4 मिसाइलों को जॉर्डन के एयर डिफेंस ने मार गिराया, लेकिन WSJ की नई रिपोर्ट ने मचाई हलचल
ईरान ने जॉर्डन पर ताजा हमला करते हुए मिसाइलें दागी हैं, जिनमें से 4 को एयर डिफेंस ने मार गिराया है। इस बीच, WSJ की रिपोर्ट में दावा किया गया कि ईरान के पास अब भी बड़ी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन मौजूद हैं।
एशिया | Jul 22, 2026 02:57 pm IST -
ईरान पर लगातार 11वें दिन टूटा अमेरिका का कहर, CENTCOM ने बताया कहां-कहां किए धमाके
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार 11वें दिन सैन्य कार्रवाई जारी रखते हुए सैन्य ठिकानों, ड्रोन केंद्रों, विमान हैंगर और रसद ढांचे को निशाना बनाने का दावा किया है। CENTCOM ने कहा कि अभियान का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमलों की क्षमता कम करना था।
एशिया | Jul 22, 2026 09:17 am IST