आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के सीतामढ़ी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर और उसके परिसर के व्यापक विकास योजना की आधारशिला रखी।
अयोध्या राम मंदिर के बाद अब बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर परिसर के निर्माण की घड़ियां खत्म होने जा रही हैं। पुनौरा धाम में बनने जा रहा यह मंदिर बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लोगों के लिए आस्था का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जानकी मंदिर का अंतिम डिजाइन शेयर किया। सीएम ने कहा कि पुनौरा धाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।
Trishool: Watch special show on Sitamarhi's Janki temple
संपादक की पसंद