KARNATA
-
'नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होगा राज्य', बजट के बाद मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बजट के बाद बड़ा फैसला लिया है कि नीति आयोग की बैठक में उनका राज्य शामिल नहीं होगा।
राजनीति | Jul 23, 2024 11:35 pm IST -
'पिछले साल कब्रिस्तान के लिए खरीदी 50 करोड़ रुपये की जमीन', कर्नाटक के मंत्री ने बयां किया अपना 'दर्द'
कर्नाटक के राजस्व मंत्री ने बयान दिया है कि पिछले कुछ सालों में विभिन्न चीजों के लिए इतनी जमीनें आवंटित की जा चुकी हैं कि पिछले साल सरकार को कब्रिस्तान के लिए 50 करोड़ की जमीन खरीदनी पड़ी।
राजनीति | Jul 23, 2024 08:33 am IST -
Advertisement
-
घोटाले की जांच कर रहे थे ED अधिकारी, पुलिस ने उन्हीं पर दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला
ईडी अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने पूछताछ के दौरान अतिरिक्त निदेशक कल्लेश से सांठगांठ करने की कोशिश की। ईडी अधिकारी चाहते थे कि कल्लेश सीएम और अन्य को फंसा दें।
राष्ट्रीय | Jul 22, 2024 10:16 pm IST -
क्या अब प्राइवेट कंपनियों में 14-14 घंटे तक करना होगा काम! ये राज्य सरकार कर रही तैयारी
प्राइवेट कंपनियों में काम करने की घंटें बढ़ने जा रहे हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार एक प्रस्ताव लाकर इस पर चर्चा कर रही है।
राष्ट्रीय | Jul 22, 2024 03:57 pm IST -
Advertisement
-
कर्नाटक में 25 अंगुलियों के साथ पैदा हुआ बच्चा, परिवार वालों ने बताया 'देवी का आशीर्वाद'
कर्नाटक के एक अस्पताल में 25 अंगुलियों के साथ एक बच्चे ने जन्म लिया है। वहीं परिजनों की मानें तो उनका कहना है कि यह देवी के आशीर्वाद की वजह से हुआ है।
राष्ट्रीय | Jul 21, 2024 03:07 pm IST -
"हम भी इंसान हैं, हमसे भी गलतियां होती हैं", चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में आदेश वापस लेते हुए HC ने कहा
चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने अपने हाल के एक आदेश को वापस ले लिया है। इसमें कहा गया था कि केवल चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना आईटी अधिनियम के तहत अपराध नहीं है।
राष्ट्रीय | Jul 21, 2024 12:58 pm IST -
Advertisement
-
लोकायुक्त अधिकारियों ने 12 अधिकारियों के यहां की छापेमारी, आय के अज्ञात सोर्स से जुड़ा है मामला
कर्नाटक के 50 से अधिक स्थानों पर लोकायुक्त अधिकारियों ने छापेमारी की है। यह छापेमारी 12 सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर की गई है। बता दें कि लोकायुक्तों ने अधिकारियों के आय के ज्ञात स्त्रोत से अधिक संपत्ति मामले में यह छापेमारी की है।
राष्ट्रीय | Jul 19, 2024 10:55 am IST -
धोती पहने एक किसान को नहीं दी एंट्री, सरकार ने बंद करा दिया मॉल, जानें पूरा मामला
70 वर्षीय फकीरप्पा अपनी पत्नी और बेटे के साथ मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने के लिए मॉल गए थे। फकीरप्पा ने कथित तौर पर सफेद कमीज और ‘पंचे’ (धोती) पहन रखी थी। मॉल के सुरक्षा कर्मचारी ने कथित तौर पर उन्हें और उनके बेटे से कहा कि उन्हें ‘पंचे’ पहनकर अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राष्ट्रीय | Jul 18, 2024 08:06 pm IST -
Advertisement
-
कर्नाटक में प्राइवेट नौकरी में आरक्षण की बात, आंध्र प्रदेश ने कंपनियों को दे दिया बड़ा ऑफर
बीते दिन कर्नाटक राज्य उद्योग, कारखानों और अन्य प्रतिष्ठानों में स्थानीय उम्मीदवारों के लिए रोजगार विधेयक, 2024 चर्चा में आया था। हालांकि, सरकार ने इस विधेयक को अभी होल्ड पर डाल दिया है।
राष्ट्रीय | Jul 18, 2024 10:21 am IST -
कर्नाटक सरकार ने प्राइवेट कंपनियों में आरक्षण वाले बिल को ठंडे बस्ते में डाला, सामने आई ये वजह
कर्नाटक सरकार ने बुधवार को उस विधेयक को ठंडे बस्ते में डाल दिया जिसमें निजी क्षेत्र में कन्नड़ लोगों के लिए आरक्षण अनिवार्य किया गया था।
राजनीति | Jul 17, 2024 09:44 pm IST -
Advertisement
-
कर्नाटक के सीएम ने पहले प्राइवेट नौकरी में 100% आरक्षण की कही बात, फिर क्यों बदल दिया फैसला, जानें
सिद्धारमैया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य के सभी निजी उद्योगों में 'सी और डी' ग्रेड पदों के लिए 100 प्रतिशत कन्नड़ लोगों की भर्ती अनिवार्य बनाने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी गई। हालांकि बाद में ट्वीट डिलीट कर दिया।
राजनीति | Jul 17, 2024 03:57 pm IST -
प्राइवेट नौकरियों में कुछ पदों पर मिलेगा 100 फीसदी आरक्षण, कर्नाटक सरकार ने दी मंजूरी
कर्नाटक सरकार ने कन्नडभाषियों के लिए अहम फैसला लिया है। दरअसल अब से प्राइवेट कंपनियों के कुछ पदों पर 100 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। 100 फीसदी आरक्षण देने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी गई है।
राष्ट्रीय | Jul 17, 2024 09:02 am IST -
Advertisement
-
सामने आया मौत का Live Video, कर्नाटक में हुए इस सड़क हादसे में गई थी 3 लोगों की जान, दो बुरी तरह थे घायल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो एक कार के एक्सीडेंट होने से कुछ देर पहले का है। वीडियो में कार को दुर्घटनाग्रस्त होते हुए देखा जा सकता है। इस हादसे में 3 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी और दो बुरी तरह से घायल हुए थे।
वायरल न्यूज | Jul 16, 2024 01:23 pm IST -
'विपक्षी दलों के आरोप कितने सच, कितने झूठ?' घोटालों पर बोले सिद्धारमैया, विधानसभा में मामले को करेंगे उजागर
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी और जेडीएस के नेता मीडिया के सामने हिट एंड रन की रणनीति अपनाते हैं। वह आलोचना के डर से चुप होकर बैठ जाने वालों में से नहीं हैं। विधानसभा में वह इस मामले को उजागर करेंगे।
राजनीति | Jul 15, 2024 08:56 pm IST -
Advertisement
-
इस राज्य में बढ़ने वाला है रोडवेज बस का किराया, 295 करोड़ का चल रहा घाटा
लगातार डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हो रही बढ़तरी की वजह से अब कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने बसों का किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। केएसआरटीसी के अध्यक्ष एसआर श्रीनिवास ने कहा है कि पिछले पांच सालों से बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया है, ऐसे में अब ये जरूरी हो गया है।
राष्ट्रीय | Jul 15, 2024 08:57 am IST -
डांस करते-करते मुर्गी को कच्चा चबा गया डांसर, Video हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया एक्शन
पशुओं के साथ क्रूरता करने का एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पेटा ने कलाकार और आयोजककर्ताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर कलाकार और आयोजनकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है।
वायरल न्यूज | Jul 14, 2024 05:35 pm IST -
Advertisement
-
मुख्यमंत्री को दिए आवेदन कूड़े के ढ़ेर के पास मिले, किसान संगठन और बीजेपी ने सरकार की निंदा की
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की चामराजनगर यात्रा के दौरान ये आवेदन कथित रूप से दिये गये थे। उस दिन वहां कांग्रेस ने लोकसभा सीट जीतने के बाद धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया था।
राजनीति | Jul 13, 2024 11:20 pm IST -
Video: वॉटरफॉल में मजे से नहा रहे थे लोग, इधर कपड़े उठाकर चल दी पुलिस, पीछे-पीछे नंगे बदन आए लोग
सोशल मीडिया पर कर्नाटक पुलिस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस झरने में नहा रहे लोगों के कपड़े उठाकर ले जाते हुए दिख रही है।
वायरल न्यूज | Jul 13, 2024 07:07 pm IST -
कर्नाटक आदिवासी बोर्ड के प्रमुख बसनगौड़ा दद्दाल लापता, हिरासत में लेने की तैयारी में था ED
कर्नाटक आदिवासी बोर्ड के चीफ बसनगौड़ा दद्दाल के बारे में कहा जा रहा है कि वह बेंगलुरु या अपने पैतृक स्थान रायचूर में अपने आवास पर नहीं मिले।
राजनीति | Jul 13, 2024 02:52 pm IST -
पूर्व मंत्री बी नागेंद्र को ईडी ने किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी, 88 करोड़ के घपले का है आरोप
शुक्रवार को लंबी चली पूछताछ के बाद ईडी ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक बी नागेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नागेंद्र कर्नाटक के बल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। 88 करोड़ रुपये के घपले के बाद यह गिरफ्तारी हुई है।
राष्ट्रीय | Jul 13, 2024 07:45 am IST