1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डांस करते-करते मुर्गी को कच्चा चबा गया डांसर, Video हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया एक्शन

डांस करते-करते मुर्गी को कच्चा चबा गया डांसर, Video हुआ वायरल तो पुलिस ने लिया एक्शन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 14, 2024 05:35 pm IST,  Updated : Jul 14, 2024 05:35 pm IST

पशुओं के साथ क्रूरता करने का एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पेटा ने कलाकार और आयोजककर्ताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर कलाकार और आयोजनकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है।

चिकन को जिंदा चबाते हुए डांसर- India TV Hindi
चिकन को जिंदा चबाते हुए डांसर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक डांसर ने स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान एक मुर्गी को जिंदा चबा गया। डांसर की यह क्रूरता देख लोग सहम से गए। वहीं, लोग वीडियो पर कमेंट कर डांसर को राक्षस बताया। वीडियो के वायरल होने के बाद पशुओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और पुलिस से इस मामले में दखल देने को कहा। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने स्टेज पर ऐसी क्रूरता करने वाले डांसर और आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया।

पेटा ने पुलिस से की शिकायत

वायरल हो रहे इस वीडियो में बताया गया है कि यह मामला आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली का है। जहां एक डांसर स्टेज पर डांस करने के दौरान जिंदा मुर्गी का सिर चबा गया। मुर्गी का सिर चबाने के बाद डांसर ने उसके कटे हुए गर्दन से खून लेकर उसे अपने मुंह पर मल दिया। पुलिस ने आरोपी कलाकार और आयोजकों के खिलाफ FIR कर लिया है। डांस करने वाले ग्रुप की पहचान विष्णु एंटरटेनमेंट के रूप में हुई है। 

मामले को लेकर पेटा ने कहा कि पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों की जांच होनी चाहिए क्योंकि यह साइको होने के लक्षण हैं। इसके आलावा पेटा ने बच्चों की मौजूदगी में ऐसे घिनौने कृत्य पर चिंता जताई है।

पुलिस ने डांसर और आयोजकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक डांसर अपने लाइव शो के दौरान लाल साड़ी पहनकर डांस कर रहा है, इसके बाद वह कहीं से मुर्गी लेकर आता है और डांस करने लगता है। इसके बाद वो मुर्गी की गर्दन को अपने दांतो से चबा जाता है, इससे मुर्गी बुरी तरह से तड़पती है लेकिन डांसर को इससे कोई लेना देना नहीं होता है। मुर्गी के तड़पने पर डांसर और अधिक हिंसक हो जाता है और मुर्गी के सिर को धड़ से अलग कर देता है। फिर उसके खून को अपने चेहरे पर मल लेता है। डांसर उस मुर्गी को बेरहमी से दांत से जिंदा चबा जाता है। वह एक झटके में मुर्गी की गर्दन को अलग कर देता है, जिससे मुर्गी की दर्दनाक मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

Video: वॉटरफॉल में मजे से नहा रहे थे लोग, इधर कपड़े उठाकर चल दी पुलिस, पीछे-पीछे नंगे बदन आए लोग

चुनाव में मिली हार तो कीचड़ में लोटने लगे नेता जी, Video देख नहीं रुक रही लोगों की हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।